शरीर से खून और जेब से 1 लाख रुपए तक चूस सकता है डेंगू मच्छर
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में डेंगू बेकाबू हो गया है। इससे मरने वाले लोगों की संख्या 23 पहुंच गई है। एक तरफ दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि राजधानी में इस वेक्टर जनित रोग से निबटने के लिए व्यवस्था में सुधार हो रहा है। वहीं अभी भी डेंगू का इलाज महंगा होने के चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।

ऐसे में जब प्लेटलेट्स 10 हजार पर पहुंच जाता है तो प्लेटलेट्स चढ़ाना अनिवार्य हो जाता है। मुंबई म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन ने डॉक्टरों को एक गाइडलाइन जारी किया है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अगर जरूरत ना हो तो प्लेटलेट्स ना चढ़ाएं। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि ज्यादातर मरीजों की मौत समय से प्लेटलेट्स ना मिल पाने के कारण होती है।
ग्रामीण भारत में 58% चिकित्सीय उपचार प्राइवेट अस्पतालों में करवाते हैं वहीं शहरों में 68% चिकित्सीय उपचार प्राइवेट अस्पतालों में करवाते हैं। ऐसे में उन्हें लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं। तो आईए विस्तार से जानते हैं डेंगू के इलाज में आने वाले खर्चे के बारे में:
- सामान्यत: प्लेटलेट्स चढ़ाने में 10 से 15 हजार रुपये लगते हैं।
- एक बार चढ़ाने पर प्लेटलेट्स 10 हजार तक बढ़ जाता है।
- डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब प्लेटलेट्स की कीमत 25 हजार रुपये हो गई है।
- उसके बाद ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में एक दिन का बेड चार्ज 3 से 4 हजार रुपये तक होता है।
- डेंगू का इलाज में प्लेटलेट्स चढ़ाने की प्रक्रिया हफ्ते में दो दिन तक चलता है।












Click it and Unblock the Notifications