वैक्सीन की दूसरी और तीसरी डोज के बीच कितने दिनों का हो सकता है अंतर?

वैक्सीन की दूसरी डोज के कितने दिन बाद लग सकती है तीसरी डोज? मिली जानकारी

नई दिल्ली, 26 दिसंबर: देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को देश के नाम अपने संबोधन में ऐलान किया कि 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को बूस्टर डोज के तौर पर वैक्सीन की एहतियाती डोज दी जाएगी। हालांकि 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए तीसरी डोज लेने का फैसला वैकल्पिक होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी और तीसरी डोज के बीच कितने दिनों का अंतर रखा जाएगा। इसे लेकर अब एक अहम जानकारी सामने आई है।

coronavirus

पीटीआई की खबर के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोन वायरस वैक्सीन की दूसरी और तीसरी डोज के बीच 9 से 12 महीने का अंतर रखा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के लिए इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तीसरी डोज देने के अंतर पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी बारीकी से काम कर रहे हैं और बहुत जल्द अंतिम फैसला लेकर इसका ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर यह जानकारी सामने नहीं आई है कि तीसरी डोज के तौर पर कौन सी वैक्सीन को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 जनवरी से लगेगा 15 से 18 साल के किशोरों को टीका
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार रात देश के नाम अपना संबोधन जारी किया और कहा कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को भी वैक्सीन दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में कई स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों के बीच कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला काफी अहम है।

Recommended Video

    Omicron Variant: बच्चों को कौन सी Vaccine लगेगी, Registration कैसे होगा? जानें | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+