केरल से तमिलनाडु तक 36 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें कैसे सुलझी UAE के बिजनेसमैन के अपहरण की गुत्थी
UAE Businessman VP Shameer kidnapping Case: केरल में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया, जब यूएई में कारोबार करने वाले भारतीय बिजनेसमैन वीपी शमीर (Businessman VP Shameer) का अपहरण हो गया और फिर पुलिस ने बेहद सटीक रणनीति और तेज कार्रवाई के जरिए उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया।
36 वर्षीय शमीर, जो अपने गृह राज्य मलप्पुरम में छुट्टियां बिताने आए थे, मंगलवार, 12 अगस्त शाम लगभग 7:45 बजे एक भयावह अनुभव से गुजरे। वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक टोयोटा इनोवा में आए अपहरणकर्ताओं ने उन्हें बीच सड़क से जबरन गाड़ी में खींच लिया और फरार हो गए।

इस वारदात ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी, बल्कि पुलिस को भी तुरंत हरकत में ला दिया।
Kerala Police ने ऐसे पकड़ी किडनैपर्स की लोकेशन
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से गाड़ी की मूवमेंट का पता लगाया। शुरुआती सुराग तब मिले जब पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ की जिन्होंने आरोपियों को कार उपलब्ध कराई थी। इसके बाद जांच में यह भी पता चला कि अपहरणकर्ताओं के कुछ संपर्क कोल्लम में हैं, जिसके बाद कोल्लम पुलिस भी जांच में शामिल हो गई।
मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, केस में अहम ब्रेकथ्रू तब मिला जब शमीर का मोबाइल फोन एर्नाकुलम में दो बार ऑन हुआ। बुधवार, 13 अगस्त को शमीर के यूएई स्थित बिजनेस पार्टनर को शमीर के फोन से फिरौती कॉल आया। अपहरणकर्ताओं ने बिजनेसमैन को छोड़ने के बदले ₹1.5 करोड़ की मांग की।
Kerala businessman kidnapping: तमिलनाडु ले जाने की कोशिश नाकाम
पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ता शमीर को तमिलनाडु ले जाने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस वारदात में शामिल 6 लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पुथु वीट्टिल शमशीर (30), उसके दोस्त अचिक्का उर्फ हमशीर (30) और फयास उर्फ मुस्तफा (28), पोननानी का अफजल (30), और कोल्लम निवासी मुहम्मद नैफ (29) व शहीर (30) शामिल हैं।
VP Shameer kidnapping: मास्टरमाइंड निकला पूर्व कर्मचारी
पुलिस जांच में सामने आया कि इस अपहरण की साजिश शमशीर (30) ने रची थी, जो कभी वीपी शमीर का कर्मचारी था। वह शमीर के 50 से अधिक बिजनेस वेंचर्स में शामिल रहा था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद वह नाराज हो गया था और पहले भी शमीर को धमकियां दे चुका था।
वीपी शमीर यूएई में फार्मेसी स्टोर्स की एक बड़ी चेन चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपहरण के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications