ईवीएम पर सवालों को लेकर कल चुनाव आयोग देगा डेमो

इस डेमो के जरिये चुनाव आयोग इस बात को साबित करेगा कि इस मशीन के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के एमसीडी चुनावों और उससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के ईवीएम की विश्ववसनीयता पर गंभीर सवाल उठाने के बाद शनिवार को चुनाव आयोग एक डेमो के जरिए मशीन पर उठ रहे सवालों का जवाब देगा।

EVM, VVPAT, Election Commission, ec, ईवीएम, चुनाव आयोग

छेड़छाड़ को गलत साबित करेगा चुनाव आयोग

छेड़छाड़ को गलत साबित करेगा चुनाव आयोग

इस डेमो के जरिये चुनाव आयोग इस बात को साबित करेगा कि इस मशीन के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. यह डेमो करीब दो घंटे का होगा। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीख का ऐलान कर मशीन में गड़बड़ी साबित करने के लिए चुनौती भी दे सकता है।

छेड़छाड़ की बात नकार चुका है आयोग

छेड़छाड़ की बात नकार चुका है आयोग

चुनाव आयोग पहले भी कई बार ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की बात को नकार चुका है। ईवीएम पर लगातार सवालों के बावजूद चुनाव आयोग ने कहा है कि मशीन से छेड़छाड़ संभव नहीं है।

आम आदमी पार्टी लगा चुकी गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी लगा चुकी गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी इस मामले में सबसे मुखर रही है। पार्टी विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्‍ली विधानसभा में ईवीएम की तरह की एक मशीन का डेमो दिया था जिसमें मशीन को हैक कर उसके कोड में बदलाव करने का तरीका बताया था।

बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग

बैलेट पेपर पर चुनाव की मांग

पिछले कई महीनों से विपक्ष के नेता ईवीएम की जगह बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल, मायावती, लालू यादव और मुलायम सिंह जैसे सीनियर नेता शामिल हैं। संसद के दोनों सदनों में भी ईवीएम को लेकर पिछले दिनों काफी हंगामा देखने को मिला था।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+