बाबा के पर्चे के चर्चे पाकिस्तान में, कट्टरपंथी देश में कैसे लोकप्रिय हो रहे बागेश्वर धाम सरकार?
Bageshwar Dham in Pakistan: 'हम पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनवाएंगे...' भारत को लगातार हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कहने वाले बागेश्वर धाम बाबा ने जब अपने प्रवचनों में पाकिस्तान का जिक्र किया, तो सब चौंक गए। जिक्र भी कुछ इस तरह से कि भारत की तरह पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। पहली बार बागेश्वर धाम बाबा ने पड़ोसी मुल्क को लेकर इतना बड़ा बयान दिया। जब उनकी इस बात पर विवाद हुआ तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।
पाकिस्तान में हॉट टॉपिक बने बागेश्वर धाम
कभी अपने चमत्कारी दावों तो कभी मुस्लिम और ईसाइयों की घर वापसी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर बाबा के भारत ही नहीं बल्कि अब पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लंदन दौरे में बागेश्वर बाबा के लिए भीड़ इसका एक जीता-जागता साक्ष्य है। बाबा की प्रसिद्धि और चमत्कारों के चलते आलम ये है कि सीमा पार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी धीरेंद्र शास्त्री के चर्चे जोरों-शोरों से होने लगे हैं। पाक में भी धीरेंद्र शास्त्री लोगों की जिज्ञासा का विषय बने हुए हैं।

पाकिस्तान में भी पर्चे के चर्चे
भक्त देशी हो या फिर विदेशी, अपनी बात रखने और बाबा से बात करने के लिए पर्ची की काफी चर्चा होती है। बाबा के दरबार में लाखों भक्त इकट्ठा होते हैं। हर भक्त से बात कर पाना संभव नहीं हो पाता। ऐसा इसलिए कि बाबा के दरबार में जहां तक नजरें जाती हैं, लोगों की भीड़ ही नजर आती है। बाबा भक्तों संग सवाद पर्ची पर लिखकर भी करते हैं। अब इस पर्ची की चर्चा पाकिस्तान में भी होने लगी है। बाबा ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी अपने दरबार और चमत्कारिक दावों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।
कोई मुरीद तो कोई आलोचक
सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। कोई पल भर में उनकी शैली का मुरीद बन जाता है तो कोई उनकी जमकर आलोचना करता है और सारे दावों को झूठा बतला देता है। लेकिन कुछ भी हो धीरेंद्र शास्त्री के चर्चे होते ही हैं। हॉट टॉपिक बने धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में देशी ही नहीं विदेशी भक्त भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अब इसे बाबा का जादू कहें या फिर विदेशी लोगों की उनके और उनके दावों के बारे में जानने की जिज्ञासा। लेकिन बाबा के दरबार में सब तरह के लोग नजर आते हैं।
सिंध की महिला ने बताई परेशानी
बीते दिनों धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पाकिस्तान के सिंध की एक महिला के जमकर चर्चे रहे थे। घर में अशांति और बेटे की बीमारी के चलते परेशान महिला का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। महिला की सारी परेशानियों को सुनने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने आगे की बात पर्ची से सुनाई और कहा कि बालक ठीक हो जाएगा। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कई दफा पाकिस्तान जाने की भी इच्छा जताई। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान अगर इजाजत दे तो वे वहां जरूर जाना चाहेंगे।
बाबा की दीवानी हुईं सीमा भाभी
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को कौन नहीं जानता। कई महीनों तक लाइमलाइट में रही सीमा भाभी ने भी बागेश्वर बाबा के दर्शन करके अपनी पर्ची खुलवानी चाही, हालांकि उन्हें पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई।
पड़ोसी मुल्क में हॉट टॉपिक बने बाबा
आपने भी कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स को भी धीरेंद्र शास्त्री की चर्चा करते हुए सुना ही होगा। कुल मिलाकर कहें तो बाबा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हॉट टॉपिक बने हुए हैं। पर्चे में लिखकर लोगों के मन की बात बता देने वाले धीरेंद्र शास्त्री की पड़ोसी मुल्क में भी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। हर कोई बाबा के चमत्कारी दावों के बारे में जानने के लिए जिज्ञासु है।












Click it and Unblock the Notifications