JEE Main के रिजल्ट में 18 प्रतिशत मार्क्स कैसे बदले 98 प्रतिशत में, एनटीए की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली, अगस्त 24। जेईई मेन्स 2022 के नतीजे 6 अगस्त को घोषित किए गए थे। एनटीए ने जेईई मेन्स 2022 सत्र 2 की परीक्षा का आयोजन इसी साल जुलाई में किया था। रिजल्ट को आए 20 दिन के करीब होने वाले हैं और अब इस रिजल्ट से जुड़ा एक गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, एनटीए के पास कुछ कैंडिडेट्स की ओर से ऐसी शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके रिजल्ट में पर्सेंटज 98 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन जब वो क्यूआर कोड को स्कैन कर रहे हैं तो वहीं पर्सेंटेज 18.88 प्रतिशत दिखा रहा है।

मार्कशीट निकली नकली

मार्कशीट निकली नकली

आपको बता दें कि एजेंसी के पास ऐसे कई मामले आए थे, लेकिन जब एजेंसी ने इसकी जांच शुरू की तो माझरा कुछ और ही था। दरअसल, जिन स्टूडेंट की ऐसी शिकायत एजेंसी के पास आई थी, उसकी जांच में यह सामने आया था कि उन स्टूडेंट की मार्कशीट ही नकली थी और उसमें छेड़छाड़ की गई थी। हैरानी वाली बात यह है कि खुद शिकायत करने वाले छात्रों की ओर से ही ऐसा किया गया था। वहीं जिन स्टूडेंट के माता-पिता ने एजेंसी को शिकायत की थी, उनके बच्चों ने उन्हें शिकायत के लिए मना लिया था।

शिक्षा मंत्रालय के पास आई थीं 100 से ज्यादा शिकायतें

शिक्षा मंत्रालय के पास आई थीं 100 से ज्यादा शिकायतें

एनबीटी की खबर के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए को ऐसी शिकायतों के 100 से अधिक मेल भेजे थे। बाद में एजेंसी ने इसकी जांच की तो यह चौंकाने वाले खुलासे हुए। शिक्षा मंत्रालय के पास आई एक शिकायत के मुताबिक, उसके रिजल्ट में गड़बड़ी थी। क्यूआर कोड स्कैन करने पर उसका नंबर 98.88 प्रतिशत, केवल 18.88 प्रतिशत दिखा रहा था। एक अन्य स्टूडेंट ने भी ऐसा ही दावा किया। एक छात्रा ने तो अपने माता-पिता को ही शिकायत के लिए राजी कर लिया था।

ऑफिशियल वेबसाइट से अलग निकले नतीजे

ऑफिशियल वेबसाइट से अलग निकले नतीजे

इन शिकायतों के आधार पर एनटीए ने जांच शुरू की तो पता चला कि इनमें ज्यादातर मामले हेराफेरी के ही थे। कुछ कैंडिडेट्स की ओर से ऐसी भी शिकायतें थीं कि ईमेल पर प्राप्त रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद रिजल्ट से अलग है। ऐसी शिकायतों पर एनटीए अधिकारियों ने कहा कि मार्कशीट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। ऐसे ही एक मामले की जानकारी एनटीए ने दी है। एनटीए के अधिकारियों ने बताया कि एक मामले में माता-पिता यह आरोप लगाते हुए हमारे पास आए कि उनके बच्चे को कम अंक मिले हैं, हमने छात्र की लॉग ऑडिट को निकाला तो पता चला कि उनके बच्चे ने 27 प्रश्नों को छोड़ दिया है। इसके बाद मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ का मामला खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+