पू्र्व ग्लैमरस अभिनेत्री सोनू वालिया को आ रहे हैं धमकी भरे अश्लील कॉल, मामला दर्ज
पूर्व मिस इंडिया और अस्सी-नंबे के दशक की ग्लैमरस अभिनेत्री सोनू वालिया ने मुंबई थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ अश्लील फ़ोन कॉल्स करने और वीडियो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली। अभी हाल ही में फिल्ममेकर महेश भट्ट को धमकी मिली थी कि अगर वो 50 लाख रूपए नहीं देंगे तो उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट की हत्या कर दी जाएगी।
आलिया भट्ट को भी मिली थी धमकी
हालांकि धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन इसी बीच एक और अभिनेत्री को धमकी भरी अश्लील कॉ़ल आई है। जी हां इस अभिनेत्री का नाम है सोनू वालिया।
पूर्व मिस इंडिया और ग्लैमरस अभिनेत्री सोनू वालिया
पूर्व मिस इंडिया और अस्सी-नंबे के दशक की ग्लैमरस अभिनेत्री सोनू वालिया ने मुंबई थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ अश्लील फ़ोन कॉल्स करने और वीडियो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। 53 वर्षीय अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनू वालिया का कहना है कि उन्हें लगातार पिछले एक हफ्ते से कोई अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा है। सोनू ने कहा कि उन्होंने फोन करने वाले को डांटा भी था लेकिन वो नहीं माना और वो दिन भर अश्लील मैसेज और कॉल करने लगा इसलिए उन्होंने तंग आकर पुलिस से मदद ली है। मामला दर्ज होने के बाद फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।













Click it and Unblock the Notifications