महेश भट्ट से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, एसटीएफ कर रही पूछताछ

माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव यूपी के बरेली सेंट्रल जेल में में बंद है,एसटीएफ की टीम इस मामले में बरेली जेल में बंद बबलू से भी पूछताछ कर सकती है।

मुंबई। लखनऊ एसटीएफ ने आज डाॅन बबलू श्रीवास्तव के नाम पर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी संदीप साहू को गिरफ्तार किया है।

संदीप साहू ने दी थी आलिया को मारने की धमकी

आपको बता दें इसी संदीप साहू पर आरोप है कि इसने अज्ञान नंबर से महेश भट्ट को फोन करके 50 लाख रूपए मांगे थे और धमकी दी थी कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वो उनकी बेटी आलिया भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान को जान से मार देगा। महेश भट्ट: कभी बेटे राहुल भट्ट और हेडली की दोस्ती ने किया था बदनाम

इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक ये मामला 26 फरवरी का है लेकिन भट्ट फैमिली ने इस बारे में एफआईआर बुधवार रात को दर्ज कराई थी। इस मामले को मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटोर्शन सेल (ANC) को ट्रांसफर कर दिया गया था।

आलिया और सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाऊंगा

खबर के मुताबिक इसी इंसान ने फोन पर महेश भट्ट से कहा था कि अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर कई राउंड गोलियां चलाऊंगा, पहले जब महेश भट्ट के पास फोन आया था तो उन्होंने सोचा किसी ने उनसे मजाक किया है लेकिन जब उस इंसान ने महेश भट्ट को व्हाहटसअप मैसेज किया तो वो परेशान हो गए और पुलिस को सारा हाल बताया।

महेश भट्ट से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, STF कर रही पूछताछ

कौन है बबलू श्रीवास्तव

माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव का असली नाम ओम प्रकाश श्रीवास्तव है, वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। बबलू का बड़ा भाई विकास श्रीवास्तव आर्मी में कर्नल है, माफिया बबलू श्रीवास्तव यूपी के बरेली सेंट्रल जेल में में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+