दीवार और पलंग के बीच फंसकर 9 महीने के बच्चे की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में 9 महीने के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बच्चा कमरे की दीवार और पलंग के बीच की जगह में बुरी तरह से फंस गया, जिसकी वजह से दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित बच्चा रात के वक्त माता-पिता के बीच सो रहा था। आधी रात को बच्चा लुढ़कता हुआ पलंग और दीवार के बीच बुरी तरह से फंस गया। फांक में फंसते से बच्चे की मौत हो गई।

पलंग और दीवार के बीच फंसने से बच्चे की मौत
कृष्णगंज थानांतर्गत शिव निवास के कृष्णपुर के रहने वाले मिठुन और आष्ठमी अपने 9 महीने के बेटे अनिकेत घोष के साथ रहते थे। मिठुन घोष साधारण नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी गृहिणी है। बच्चे के पिता ने बताया कि अनिकेत अभी चलना सीख रहा था। हादसे वाली रात माता- पिता ने बच्चे को बीच में सुलाया और खुद भी सो गए। आधी रात को अनिकेत की नींद खुली और वो पलंग से उतरने की कोशिश में पलंग और दीवार के बीच फंस गया। पास में सो रहे माता-पिता को पता भी नहीं चला कि उनका बच्चा मुश्किल में है। सुबह जब वो उठे तो उन्होंने बच्चे को बिस्तर पर नहीं। इधर -उधर तलाशा तो उनकी नजर पलंग और दीवार के बीच के फांक पर गई। बच्चा उसी बीच में फंसा था और दम घुटने से उसकी मौत हो चुकी थी।

पड़ोसियों से भी पूछताछ
आसपास के लोगों को कहना है कि दंपती के करीबियों ने उन्हें बच्चे को नहला धुलाकर और स्त्र पहनाकर उसके शव को नदी के किनारे रखने की सलाह दी। उनकी सलाह के मुताबिक माता पिता ने काम किया। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने घरवालों के रोने की आवाज सुनी तब जाकर उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने चुर्नी नदी के किनारे से बच्चे के शव को अपने कब्जा में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को पोस्टमार्टम का इंतजार
जिस तरह से दंपत्ति ने घटना का ब्यौरा पुलिस को दिया उसके बाद पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को शक है कि बात कुछ और भी हो सकती है। पास के पलंग पर सो रहे माता-पिता कैसे बच्चे की आवाज नहीं सुन सके। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्मट रिपोर्ट का इंतजार है।
पढ़ें-
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications