Hopper Richlist: सिर्फ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतने करोड़ पाते हैं विराट और प्रियंका, कई स्टार्स को छोड़ा पीछे
नई

एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं प्रियंका चोपड़ा
मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। पिछले साल की लिस्ट में प्रियंका की एक पोस्ट से कमाई 271,000 डॉलर थीं और वो 19वें स्थान पर थीं, लेकिन इस बार प्रियंका की कमाई बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए कौन कितना ज्यादा चार्ज करता है, लिस्ट इस आधार पर बनती है।
Recommended Video

एक पोस्ट से 5 करोड़ रुपए कमाते हैं विराट
अगर बात विराट कोहली की करें तो कोहली दूसरे ऐसे भारतीय हैं जो टॉप 30 में शामिल हैं। बीते साल वह 23वें स्थान पर थे। इस बार वह प्रियंका चोपड़ा से आगे निकलकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 125 मिलियन फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट का 5 करोड़ रुपये कमाते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। उनके 295 फॉलोअर्स हैं। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो क प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लिस्ट में टॉप पर
इसके अलावा लिस्ट में ड्वेन जॉनसन(रॉक), एरियाना ग्रैंडे, काइली जेनर, टाइलर स्विफ्ट जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं। डब्ल्यूडबल्यूई स्टार द रॉक 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, गायक एरियाना ग्रांडे प्रति पोस्ट 10 करोड़ रुपए कमाकर तीसरे स्थान पर आते हैं। काइली जेनर और फुटबॉलर लियोनेल मेसी प्रति पोस्ट क्रमशः 9 करोड़ रुपए और 8.6 करोड़ रुपे की कमाई करके शीर्ष पांच में जगह बनाई। फुटबॉलर नेमार को भी प्रति पोस्ट 6.1 करोड़ रुपए चार्ज करने के लिए सूची में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications