मुंबई की मोहब्बत यूपी में दफन: हत्या से पहले लड़की ने ट्रेन के टॉयलेट में बनाया VIDEO
नयी दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से शुरु हुई प्रेम कहानी का यूपी के हाथरस में दर्दनाक अंत हो गया। मामला ऑनर किलिंग का है। लड़की के बाप पर अपनी ही बेटी को जान से मार देने का अरोप लगा है।
खुद लड़की द्वारा हत्या से पहले बनाया गया वीडियो मामले में चींख-चींख कर गवाही दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन में लग गई है।
क्या है पूरा मामला?
हाथरस के थाना सिकंदराराऊ का रहने वाला एक मुस्लिम परिवार कई सालों से मुंबई में रह रहा था। परिवार की लड़की को रिश्ते के एक युवक इमरान से प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे।
लड़की के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी और उसकी हत्या की योजना बना डाली। कुछ दिनों पहले घरवाले लड़की को लेकर ट्रेन से हाथरस आए। बीते 19 अगस्त को लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को बिना सूचित किए शव को दफना दिया।
ट्रेन के टॉयलेट में लड़की ने बना लिया था वीडियो
घरवाले जब लड़की को लेकर ट्रेन से हाथरस आ रहे थे तो लड़की को शक हो गया था कि वो उसकी हत्या कर देंगे। इसी बीच वो ट्रेन के टॉयलेट में गई और एक वीडियो बना डाला। वीडियो में लड़की ने कहा कि '' मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती हूं।
मैं एक इमरान नाम के लड़के से प्यार करती हूं। लेकिन मेरे भाई और अबु मुझे जान से मारना चाहते हैं इसीलिए मुझे गांव लेकर जा रहे हैं। अगर मुझे कुछ हुआ तो उस के जिम्मेदार मेरे भाई और पापा होंगे।'' वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications