ऑनर किलिंग: शादी से एक दिन पहले पिता ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह

मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहलाने घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को शादी से ठीक एक दिन पहले चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल लड़की एक दलित युवक के साथ शादी करना चाहती थी। प्रेमी जोड़ा लगभग एक साल इस संबंध में था। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बेटी के दलित लड़के से प्रेम प्रसंग से काफी नाराज था जिसके उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

23 मार्च को होने वाली थी लड़की की शादी

23 मार्च को होने वाली थी लड़की की शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लड़की की शादी शुक्रवार 23 मार्च को होने वाली थी। लड़की की शादी सेना में कार्यरत उसी दलित लड़के से हो रही थी, जिससे उसका अफेयर था। पिता पहले तो इस रिश्ते पर गुस्से में हामी भर दी थी। गुरुवार को जब पिता और बेटी में इसी बात को लेकर अनबन हुई तो लड़की पिता से बचने के लिए पड़ोसियों के घर में जाकर छिप गई। पिता ने बेटी का पीछा किया और घर में रखे चाकू निकालकर गोदकर हत्या कर दी।

दलित से विवाह करने को लेकर नाराज था लड़की का पिता

दलित से विवाह करने को लेकर नाराज था लड़की का पिता

आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला के पहचान 22 वर्षीय आर अथिरा के तौर पर हुई है। वह मंजेरी मेडिकल सेटर में काम करती थी। वहीं उसको एक सेना के जावन से प्यार हो गया। लड़का दलित समुदाय से ताल्लुक रखता था। जबकि अथिरा का परिवार उच्च जाति से संबंध रखता था। जिसके चलते उसे माता पिता इस शादी के खिलाफ थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता ने उस वक्त काफी ज्यादा शराब पी थी और वह नशे में था। पुलिस ने साफ किया है कि पिता ने हत्या की कोई प्लानिंग नहीं की थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था दोनों को प्यार

अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था दोनों को प्यार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दलित लड़के और मृतका के बीत उस वक्त से प्यार पनपा जब लड़के की मां का इलाज अस्पताल में चल रहा था और लड़की वहां लैब टेक्नीशन के तौर पर काम करती थी। इलाज के सिलसिले में लड़का का रोजाना अस्पताल आना-जाना होता था, तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+