इज्जत के नाम पर हत्याः अपनी ही बहन के लिए खूनी दरिंदा बन गया भाई!

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में परिवार की झूठी शान की खातिर एक भाई अपनी ही बहन के लिए खूनी दरिंदा बन गया। भाई परिवार की इज्जत के नाम पर अपनी बहन मौत के घाट उतार दिया।

murder

थाना जानी के पुलिस प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर में आरोपी अशरफ और रीना के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस दौरान अशरफ ने रीना की कनपटी पर बंदूक रख गोली चला दी। रीना की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सिवालखास निवासी नुसरत अली और उसके बड़े-बेटे अशरफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तलाश जारी है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्यार करने की मिली सजा

पुलिस के मुताबिक रीना अपने करीब ढाई महीने पहले गांव के ही आसिफ पुत्र युनूस के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में अशरफ ने आसिफ के अलावा उसकी मां आमना समेत पांच लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जानकारी के मुताबिक बीस दिन पहले अचानक अपने घर लौटी रीना को पुलिस ने ग्यारह नवम्बर को कोर्ट में पेश किया। जहां पर उसने आसिफ को बचाते हुए अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही थी। इसको लेकर अशरफ और उसकी बहन रीना के बीच आए दिन कलह होती रहती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+