सेल्‍फी खींचते समय झरने से पैर फिसला और ‘इंस्टाग्राम स्‍टार' सोफिया ने गंवाई जान

हांगकांग, 14 जुलाई। पर्यटक स्‍थल हो या कोई फंग्शन आज कल हर कोई उस पल का आनंद लेने के बजाए सेल्‍फी लेने में व्‍यस्‍त दिखता हैं। इसके पीछे उद्देश्‍य सोशल मीडिया पर वो उन खूबसूरत लम्‍हों की फोटो शेयर करके वाहवाही बटोरना चाहताहैं। कई बार पहाड़ों और अन्‍य जगहों पर युवा युनीक फोटो लेने के चक्‍कर में एंडवेर्स मूवमेंट भी करते भी नजर आते हैं और कई बार अपनी जान तक से हाथ धो बैठते हैं। हाल ही में ऐसी ही घटना सामने आई हैं जिसमें एक लड़की जो अपनी ऐसी ही एडवेंचरस फोटो के लिए इंस्‍टाग्राम स्‍टार बनी थी उसने एक फोटो के चक्‍कर में जान गवां दी।

इंस्‍टाग्राम इंफ्लुएंसर थी ये सोफिया

इंस्‍टाग्राम इंफ्लुएंसर थी ये सोफिया

ये लड़की चीन के हांगकांग की है जो इंस्‍टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं। जिसकी दिल दहला देने वाली एक से एक फोटोज उसके इंस्‍टाग्राम पर पटी पड़ी है लेकिन अब बस वो यादें बन कर रही गई हैं। दरअसल, झील के किनारे एडवेंचरस फोटो लेने के चक्‍कर में उसका पैर फिसला और वो नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई।

पाइनएप्‍पल माउंटेन साइट पर स्थित झरने पर सेल्‍फी लेते समय गई जान

पाइनएप्‍पल माउंटेन साइट पर स्थित झरने पर सेल्‍फी लेते समय गई जान

द सन में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग की इंस्‍टाग्राम स्‍टार सोफिया पिछले शनिवार को सुबह 11 बजे अपने दोस्‍तों के हा पाक लाई पार्क में घूमने गई थीं। पार्क मे सूर्यास्‍त के लिए फेमस पाइनएप्‍पल माउंटेन साइट पर स्थित झरने पर वो सेल्‍फी लेने गई और उसका पैर फिसला और 16 फीट नीचे पानी में गिरी और उसकी मौत हो गई।

सोफिया को अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हो गई मौत

सोफिया के दोस्‍त के सामने सोफिया गिर गई लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया क्‍योंकि अचानक ये हादसा हुआ। सोफिया को बचाने के लिए तुरंत उसके दोस्‍तों ने पुलिस को फोन किया, पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी सोफिया को अस्‍पताल ले जाने पर डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोफिया थ्रिल और एडवेंचर की शौकीन थी

सोफिया थ्रिल और एडवेंचर की शौकीन थी। उसके इंस्‍टाग्राम में आप देख सकते हैं कि वो चट्टानों में लटक कर, उनके किनारे अपनी जान जोखिम में डाल कर फोटो करवाई हैं। सोफिया के इंस्‍टाग्राम पर 8 हजार फॉलोअर्स हैं।

सो‍फिया ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी लॉस्‍ट पोस्‍ट पर लिखी थी ये बात

सोफिया ने इंस्‍टा पर अपनी लास्‍ट पोस्‍ट 8 जुलाई को पोस्‍ट की थी जिसमें वो समुद्र किनारे बैठी नजर आ रही हैं। इस पोस्‍ट को शेयर करते हुए सोफिया ने लिखा था अच्‍छे दिन आ रहे हैं। उन्‍हें शनिवार, रविवार कहते हैं।

सोफिया कहती थी "जिंदगी मजेदार होनी चाहिए, बेजान नहीं"

सोफिया को जीवन में थ्रिल करना बेहद पसंद था, उनका मानना था कि जिंदगी मजेदार होनी चाहिए, बेजान नहीं। सोफिया को हाईकिंग, काईकिंग, फोटोग्राफी, एडवेंचरस और नई जगहों को एस्‍सप्‍लोर करने के अलावा आउटडोर एक्‍टिविटी करना बेहद पसंद था। वो वीकेंड पर अपने दोस्‍तों के साथ कभी अकेल फोटो शूट करने के लिए जाया करती थी। लेकिन उसे क्‍या पता था उसका ये फोटो खींचने का पैशन उसकी एक दिन जान ले लेगा।

मोहब्बतें फेम किम शर्मा क्या टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस को कर रहीं डेट? Viral हुईं रोमांटिक फोटो https://hindi.oneindia.com/photos/is-actress-kim-sharma-date-tennis-player-leander-paes-romantic-goes-viral-oi64613.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+