पुलिस के हाथ लगा हनीप्रीत का बैग, करोड़ों का माल है इसमें बंद!
नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत का अहम बैग हाथ लगा है। जिसमें उसके नाम पर सपंत्तियों के कागज, कुछ गहने और अहम दस्तावेज मिले हैं। पुलिस के गुरुसर मोडिया से ये बैग मिला है। हनीप्रीत ने अपनी फरारी के दौरान ये बैग यहां छुपाया था। गुरुसर मोडिया से बरामद किए गए इस बैग को में मिले दस्तावेजों और कागजात की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस बैग से जो कागजात मिले हैं, उससे इस जांच में काफी फायदा होगा।


बैग में मिले हनीप्रीत के नाम पर करोड़ों की सपंत्ति के सबूत
आज तक की खबर के अनुसार, बैग से बरामद दस्तावेजों की जांच में हनीप्रीत के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की बात सामने आई है। हनीप्रीत के नाम पर कई शहरों में जमीन और फ्लैट हैं।बैग से कई बैंक खातों के डेबिट कार्ड और उसकी शैक्षिक योग्यता से जुड़े सर्टिफिकेट भी मिले हैं। इसमें उसके स्कूली शिक्षा और दूसरे प्रमाण पत्र हैं।

न्यायिक हिरासत में है हनीप्रीत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां की पुलिस रिमांड 13 अक्टूबर को खत्म होने के बाद पंचकूला जिला अदालत ने उसे 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हनीप्रीत इंसां और उसकी सहयोगी सुखदीप कौर 23 अक्टूबर तक अंबाला जेल में न्यायिक हिरासत में रहेंगी। वहीं पुलिस ने कोर्ट में बताया कि हनीप्रीत इंसां का मोबाइल बरामद हुआ है, लैपटॉप बरामद नहीं हुआ है। आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को कोर्ट ने हनीप्रीत की पुलिस रिमांड को तीन दिन और बढ़ा दी थी।

दंगे में हाथ होने की बात कुबूली है हनीप्रीत ने
इससे पहले पूछताछ में हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा में अपनी और राम रहीम की भूमिका की बत स्वीकार की थी। उसने बताया था कि 17 अगस्त को सिरसा डेरे में हुई मीटिंग के बाद डेरा समर्थकों को पंचकूला पहुंचने को कहा और सेक्टर-23 में तैयारी करने को कहा। खाली साइट्स पर पहले ही साफ-सफाई करा दी गई। इसी मीटिंग में तय किया गया कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को बरी कर दिया जाता है तो पंचकूला में सत्संग करेंगे और अगर खिलाफ फैसला आता है तो पंचकूला में दंगा भड़का दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications