Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राम रहीम की नाइट पार्टी के लिए फेसबुक से ऐसे लड़कियां फंसाती थी हनीप्रीत, गंदे गानों पर करता था डांस

नई दिल्‍ली। बलात्‍कारी बाबा गुरमीत राम रहीम को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक ऐसा खुलासा हुआ जो बेहद शर्मनाक है। एक फेसबुक मैसेंजर के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि बाबा की खास हनीप्रीत नाइट पार्टियां करवाती थी, जिसमें राम रहीम के अलावा पुरुष नहीं जा सकते थे। इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि राम रहीम के लिए नई-नई लड़कियों को फंसाने के लिए हनीप्रीत फेसबुक का सहारा लेती थी। उसके टारगेट पर बड़े घरानों की वो लड़कियां और महिलाएं होती थीं जो असानी से उसके झांसे में आ जाए और पैसे भी दे। तो आइए आपको बिस्‍तार से बताते हैं बाबा के अय्याशी के लिए हनीप्रीत का क्‍या था फेसबुक कनेक्‍शन।

डबल मीनिंग गानों से बाबा लड़कियों को वश में करता था

डबल मीनिंग गानों से बाबा लड़कियों को वश में करता था

जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत अपने मुंहबोले पिता राम रहीम के लिए 'रूबरू' नाम से नाइट पार्टी आयोजित करवाती थी। इस पार्टी में अच्छे-अच्छे घरानों की लड़कियों और महिलाओं से एंट्री फीस के तौर पर 12-15 हजार रुपए वसूले जाते थे। खास बात यह है कि सिर्फ लड़कियों की इस पार्टी में बाबा ही आता था और वो अपने चमत्कार दिखाकर व डबल मीनिंग गानों से उनको अपने वश में करता था।

लव चार्जर और आके मेरे साथ नहा लो जैसे बजते थे गाने

लव चार्जर और आके मेरे साथ नहा लो जैसे बजते थे गाने

पार्टी में काफी अजीब तरह के गाने चलाए जाते थे। जैसे की 'सोन के महीने में होती है बरसात आके हमारे साथ नहा लो' और 'लव चार्जर'...। इस इवेंट में बाबा ने पैसे कमाने का एक अलग ढंग अपना रखा था और कई वेशभूषाओं में लड़कियों के साथ डांस करता था। आगे की लाइन में बैठने वालों से लाखों रुपए टिकट के वसूलता था और जैसे-जैसे डांस देखने की दूरी बढ़ती जाती थी, वैसे-वैसे टिकट के पैसे कम होते जाते थे।

अश्‍लील पूल पार्टी का भी होता था आयोजन

अश्‍लील पूल पार्टी का भी होता था आयोजन

बाबा राम रहीम डेरे में पूल पार्टी किया करता था। इस पार्टी में सिर्फ लड़कियों और महिलाओं को ही एंट्री दी जाती थी। एक न्‍यूज चैनल पर दिखाए गए खबर के मुताबिक इस बात का खुलासा एक लड़की के व्‍हाट्सऐप मैसेज के जरिए हुआ है। लड़की ने राम रहीम के पूर्व सेवादार गुरुदास सिंह को व्‍हाट्सऐप मैसेज भेजकर इस बारे में बताया था। गरुदास सिंह के अलावा एक अन्‍य व्‍यक्ति कौरा ने भी इस बात का खुलासा किया है।

पूल पार्टी के लिए महिलाओं को आना होता था अकेले

पूल पार्टी के लिए महिलाओं को आना होता था अकेले

गुरुदास ने बताया कि डेरा की एक पूर्व छात्रा ने उन्‍हें व्‍हाट्सऐप मैसेज भेजा जिसमें बताया गया कि डेरे के अंदर होने वाली इस पूल पार्टी में पूर्व छात्राएं भी हिस्सा लेती थीं। इन संदेशों में पार्टी का समय और किन लोगों को आने की अनुमति है इसका जिक्र किया गया है। एक मैसेज में पार्टी में आने वाली लड़की पूछती है कि क्या अपने पति को ला सकती हूं, लेकिन उससे मना कर दिया जाता है और कहा जाता है कि केवल अपनी मां और भाभी को ला सकती हैं यानि कि पुरुषों को पार्टी में आने की अनुमति नहीं होती।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+