Honeypreet Interview: सामने आई हनीप्रीत, बोली- मैं भागी नही थी डिप्रेशन में चली गई थी
Recommended Video

नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोप में सजा काट रहे राम रहीम की तथाकथित बेटी हनीप्रीत मीडिया के सामने आई है। एक टीवी चैनल आज तक को दिए इंटरव्यू में कहा कि राम रहीम बेगुनाह है। हनीप्रीत ने कहा कि मेरे और पापा के बीच बाप और बेटी का पाक रिश्ता है। कोई बाप और बेटी के बीच ऐसा रिश्ता कहीं हो सकता है। क्या बाप बेटी के सिर पर हाथ नहीं रख सकता? क्या बेटी अपने पिता से लाड़ नहीं कर सकती? उनके खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है। हनीप्रीत ने कहा कि लोग इन बातों पर विश्वास ना करें। टीवी के रिपोर्टर ने जब हनीप्रीत से पूछा कि आप इतने दिन कहां थी। तो हनीप्रीत ने कहा कि, मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं? मैं जहां पर भी रही कोई ना कोई समस्या आ जा रही थी। मैं अग्रिम जमानत के लिए कोशिश करके दिल्ली गई थी अब मैं हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में जाऊंगी।

जिन दो लड़कियों ने आरोप लगाए वो कभी सामने नहीं आईं
हनीप्रीत ने कहा कि, मेरे पापा निर्दोष हैं। हनीप्रीत ने कहा कि जिन दो लड़कियों ने आरोप लगाए वो कभी सामने नहीं आईं। हनीप्रीत पर साजिश रचने के लग रहे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि, एक लड़की इतनी फोर्स के बीच अकेले बिना परमिशन के कैसे जा सकती है। सारे सबूत दुनिया के सामने हैं। ऐसे में मैं कहां दंगे में शामिल थी। मेरे खिलाफ किसी के पास क्या सबूत है। क्या मैं किसी भी क्लिप में ऐसा कुछ करती दिख रही हूं?

मेरे पापा बेगुनाह हैं
डेरे पर कई लोगों की हत्या के आरोप लगे है इस पर हनीप्रीत ने बोलते हुए कहा कि, आप बताइए, क्या डेरे में नरकंकाल मिले? क्या आरोप लगाने वाली लड़कियां मिलीं? उन हजारों लड़कियों की बात अनसुनी करके सिर्फ एक खत के आधार पर किसी को कैसे गुनहगार ठहराया जा सकता है? मेरे पापा बेगुनाह हैं और आने वाले वक्त में बेगुनाह साबित होंगे।
विश्वास गुप्ता के आरोपों का जबाव देते हुए हनीप्रीत ने कहा कि जो डेरे के खास लोग हैं, क्या वो खास हैं? क्या उनको कोई जानता है। मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं।

नेपाल भागने के सवाल पर ये बोली हनीप्रीत
हनीप्रीत ने इंटरव्यू में कहा कि वह कभी भी नेपाल नहीं गई थीं और देश में ही रह रही थीं। उसने कहा, 'मैं इतनी डरी हुई थी कि अपनी मानसिक स्थिति बयां नहीं कर सकती हूं। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके पापा ने उसे सिखाया कि जिएंगे मरेंगे, मर मिटेंगे, देश के लिए। अब मुझ पर देश द्रोह के आरोप लगे हैं।

मैं देश द्रोही नहीं हूं
हनीप्रीत ने अपने उपर लगे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि, मैं देश द्रोही नहीं हूं, पापा के साथ कोर्ट गई थी। मुझे परमिशन मिली तब मैं उनके साथ गईं थी। कोई इतनी फोर्स के बीच बिना मंजूरी के साथ नहीं जा सकता। जो दंगा फसाद हुआ मैं वहां कहां मौजूद थी? मुझेऔर मेरे पापा को न्याय पर पूरा भरोसा है।

मैं फिल्मों में जाना ही नहीं चाहती थी।
बॉलीवुड कनेक्शन पर बोलते हुए हनीप्रीत ने कहा कि मैं फिल्मों में नहीं जाना चाहती थी। मैं पर्दे के पीछे रहकर काम करना चाहती थी। इसलिए मैंने फिल्म डायरेक्शन का काम चुना। मैं गुरू जी को फिल्मों में लेकर नहीं आई हूं। यह डेरे का निर्णय था।












Click it and Unblock the Notifications