हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता पर हरियाणा में हमला
हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता पर हरियाणा में हमला
नई दिल्ली। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता पर हरियाणा के शाहबाद में हमला हुआ है। ड्राइवर के साथ जा रहे विश्वास पर हमला तब हुआ जब वो करनाल जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोककर उनसे मारपीट की और उनकी गाड़ी की चाबी भी छीन ली। हमले की ये घटना शुक्रवार देर शाम की है। विश्वास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हनीप्रीत और गुरमीत सिंह के बीच रिश्तों पर खुलासा किया था। विश्वास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी।


हनीप्रीत और गुरमीत के रिश्तों का खुलासा
पंचकूला हिंसा के बाद कई मामलों में फरार चल रही हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आकर गुरमीत और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलाया किया था। विश्वास ने बताया कि किस तरह से कैसे उससे शादी कराने के बाद गुरमीत और राम रहीम में करीबी थी और किस तरह से दोनों के बीच रिश्ते थे। विश्वास ने बताया कि गुरमीत ने उसकी शादी हनीप्रीत से कराई थी लेकिन वो उसके साथ सोती थी।

बिग-बॉस के बहाने में दोनों में चलता था ये सब
विश्वास ने बताया, 'कई साल तक ये चलता रहा, 1999 से लेकर 2009 तक यही रहा और हनीप्रीत मेरे से ज्यादा गुरमीत के ही साथ रही। तब टीवी पर बिग बॉस आया तो गुरमीत ने भी बिग-बॉस करने की बात कही। बिग-बॉस में बाबा का परिवार, हनीप्रीत और मैं था। इस बिग-बॉस में गलती करने वाले को बाबा के कमरे में जाना होता था, तब मैंने देखा कि हनीप्रीत जान-पूछकर गलती करती और बाबा के कमरे में चला जाती। दोनों बहाने से घंटो कमरे में रहते थे। विश्वास ने बताया कि उसने अपनी आंखों से दोनों को सेक्स करते देखा था।
हनीप्रीत का पूर्व पति रोते हुए बोला, मैंने अपनी पत्नी को राम रहीम के साथ बिस्तर पर देखा

कही थी जान को खतरा होने की बात
विश्वास ने बताया कि बाबा ने लगातार धमकाया और मारने को आदमी भेजे तो जुलाई 2011 में मैंने छोड़ा सिरसा छोड़ दिया। इसके बाद मुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया, वहां भी मारने की कोशिश हुई। हमने आखिर 2014 में डेरा में चिट्ठी डालकर माफी मांगी और फिर सभी पुरानी बातों से वापस हटने की शर्त पर हमने गुरमीत से माफी मांगी। विश्वास ने शुक्रवार को ही कहा था कि जेल में होने के बावजूद गुरमीत बहुत ताकतवर है और उसकी हत्या करा सकता है।
पढ़ें- हनीप्रीत पर मीडिया के बड़े दावे को उसके पूर्व पति विश्वास ने नकारा, बोला- ये मैं नहीं मान सकता












Click it and Unblock the Notifications