हनीप्रीत ने पुलिस को बताए गोपनीय डायरी के राज, जिसमें दर्ज है डेरा का कच्चा चिठ्ठा!
चंडीगढ़। रेप के जुर्म में जेल की सलाखों के पीछे दिन गुजार रहे बाबा राम रहीम की राजदार हनीप्रीत इंसा इस वक्त पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे डेरा से जुड़ी अहम बातों को जानने की कोशिश कर रही है लेकिन हनीप्रीत वकीलों की ओर से रटाए गए सवालों का ही जवाब दे रही है।

ऐसे में आज तक न्यूज चैनल की ओर से खबर आ रही है कि फिलहाल हनीप्रीत ने पूछताछ में एक रहस्यमयी डायरी का जिक्र किया है।
पुलिस शिद्दत से खोजबीन कर रही
सूत्रों के मुताबिक इस डायरी में डेरा से जुड़ी हर बड़ी बातें हैं, जिनके बारे में पुलिस शिद्दत से खोजबीन कर रही है। कहा जा रहा है कि इस डायरी में हनीप्रीत ने न केवल लेन-देन के आंकड़े लिखे हैं बल्कि डेरा और बाबा राम रहीम की कई गोपनीय बातें भी लिखी हैं। इस डायरी को उसने डेरा में ही कहीं छुपा रखा है, जो पुलिस तफ्तीश में भी किसी को नहीं मिली है। पुलिस के हाथ केवल एक हार्ड डिस्क लगी है, जिसमें राम रहीम के काले कारनामों की डिटेल है। राम रहीम के खिलाफ एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने भी जांच कर रही है। पुलिस डेरा मैनेजमेंट कमिटी की चेयरपर्सन विपासना सहित 45 डेरा सदस्यों को नोटिस भेज चुकी है।
राज उगलवाने की कोशिश
जहां हनीप्रीत से पुलिस राज उगलवाने की कोशिश कर रही है वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में सीबीआई अदालत की सजा के फैसले को चुनौती देनी वाली अर्जी पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट सोमवार (9 अक्टूबर) को सुनवाई करेगा। राम रहीम के वकील ने सीबीआई अदालत के 20 साल की सजा पर नाखुशी जाहिर करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है और सजा पर पुनर्विचार के लिए याचिका दाखिल की है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications