हनीप्रीत बोली- राम रहीम मेरा सौभाग्य, अवैध संबंधों के एक-एक आरोप का यूं दिया जवाब
हनीप्रीत बोली ने राम रहीम से अवैध संबंधों के एक-एक आरोप का यूं दिया जवाब
नई दिल्ली। सोमवार को हनीप्रीत ने अपनी जान का खतरा बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी जिस पर मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उसे जमानत देने से इंकार कर दिया। एक महीने से फरार चल रही हनीप्रीत ने वकील के जरिए जमानत के लिए जो अर्जी दी, वो भले ही खारिज हो गई लेकिन अपने पूर्व पति और मीडिया में चल रहे राम रहीम के साथ रिश्तों की बात पर उसने इसके जरिए जवाब दे दिया है।


रहीम से रिश्ते पर सफाई
हनीप्रीत ने पूर्व पति ने बीते विश्वास गुप्ता ने बीते हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उसने हनीप्रीत और गुरमीत को संबंध बनाते देखा था। हनीप्रीत की अर्जी में अप्रत्यक्ष तौर पर इसका जवाब दिया गया है। उसने कहा है कि गुरमीत के साथ उसका पिता-बेटी का रिश्ता है। उसने साफ कहा है कि गुरमीत जैसा पिता होना सौभाग्य है।

मैं सिंगल हूं: हनीप्रीत
हनीप्रीत ने वकील प्रदीप आर्या के जरिए जो याचिका दी, उसमें खुद को सिंगल कहा है। उसने कोर्ट से कहा है कि वो एक सिंगल महिला है। आपको बता दें कि मीडिया में उसके गुरमीत से शादी करने और खास उद्देश्य से बच्चा पैदा करने की कोशिश की बात भी चली थी।

मेरी जान को खतरा: हनीप्रीत
हनीप्रीत के साथ कई सुरक्षाकर्मी रहने और डेरा के पास बड़ी तादाद में निजी गार्ड होने का दावा किया जा रहा है। वहीं हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया है कि उसकी जान को खतरा है। हनीप्रीत ने ड्रग्स माफियाओं के उसकी जान लेने के इरादे से उसके पीछे लगे होने की बात कही है। उसने कोर्ट से कहा कि वो कानून की इज्जत करती है और अपनी सुरक्षा की वजह से ही छुपी हुई थी।

'मेरा चरित्र हनन किया जा रहा'
मीडिया में चल रही खबरों का भी हनीप्रीत ने अर्जी में जिक्र किया है। उसने कहा है कि मीडिया में उसके चरित्र हनन किया जा रहा है। उसके बारे में तमाम तरह के ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका उससे संबंध नहीं है। आपको बता दें कि हनीप्रीत के ना सिर्फ गुरमीत से संबंधों बल्कि लड़कियां लाकर राम रहीम के बिस्तर तक पहुंचाने की बात भी मीडिया में लगातार चली है। इसी का हनीप्रीत ने विरोध किया है।
हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया, क्यों छुपी हुई है, कौन करना चाह रहा उसकी हत्या

हनीप्रीत पर हैं कई गंभीर मामले, पुलिस को तलाश
25 अगस्त को राम रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर है जिनकी हरियाणा पुलिस को राम रहीम को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में तलाश है। हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप कुमार आर्य ने बताया कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।
दिल्ली में रेड मारने पहुंची पुलिस, बैक डोर से ऐसे चकमा देकर भागी हनीप्रीत












Click it and Unblock the Notifications