दिल्ली में रेड मारने पहुंची पुलिस, बैक डोर से ऐसे चकमा देकर भागी हनीप्रीत
नई दिल्लीः राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत बार-बार पुलिस को चकमा दे रही है। हनीप्रीत के बारे में पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस और पंचकूला पुलिस की ज्वाइंट टीम से मंगलवार को सुबह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट टू एन्क्लेश स्थित आलीशान कोठी-ए-9 पर दबिश डाली, लेकिन पुलिस को हनीप्रीत नहीं मिली।


पुलिस को नहीं है हनीप्रीत की कोई खबर
पुलिश को आशंका है कि हनीप्रीत भाग गई हो, क्योंकि जब पुलिस घर पहुंची तो मेन गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने केयर टेकर राजीव मल्होत्रा को कॉल करके दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने दो घंटे तक सघन तालाशी की, लेकिन पुलिस को हनीप्रीत नहीं मिली।

पहले भी दे चुकी है पुलिस को चकमा
यह कोई पहला मौका नहीं है जब हनीप्रीत ने पुलिस को मौका दिया हो, इससे पहले भी हनीप्रीत पुलिस को चकमा दे चुकी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में होने की खबर मिली थी, लेकिन जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो हनीप्रीत उदयपुर होते जयपुर से बाहर निकल गई।

हनीप्रीत के वकील ने बताया दिल्ली में है हनीप्रीत
दिल्ली में पुलिस की छापेमारी हनीप्रीत के वकील के बयान के बाद शुरू हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि सोमवार को दोपहर में हनीप्रीत करीब एक बजे उनके पास आई थी, वहां हनीप्रीत करीब दो घंटे तक रुकी।

हनीप्रीत को है चिंता
हनीप्रीत के वकील ने कहा कि हनीप्रीत को फंसाया जा रहा है और उसे धरती की सबसे खतरनाक महिला करार दिया जा रहा है। वकील के मुताबिक हनीप्रीत अपने और अपने पिता के रिश्तों पर चल रही अनाप-शनाप बातों से चिंतित हैं।

राजस्थान में थी हनीप्रीत!
पुलिस को हनीप्रीत के श्रीगंगानगर के गुरसर मोडिया गांव में होने की खबर पुख्ता खबर मिली थी, लेकिन जब वहां छापा मारा गया तो हनीप्रीत वहां नहीं मिली। सूत्रों से पता चला है कि रोहतक जेल से हनीप्रीत सीधे राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन अपने भाई की ससुराल आई थी और उसने वहां दो दिन बिताए।












Click it and Unblock the Notifications