हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया, क्यों छुपी हुई है, कौन करना चाह रहा उसकी हत्या

हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया, क्यों छुपी हुई है, अपनी हत्या की आशंका जताई

Recommended Video

    Honeypreet Insan reveals her secret in Delhi High court । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हनीप्रीत ने अपनी जान का खतरा बताते हुए कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है, उसने ड्रग माफिया के अपने पीछे होने की भी बात कही है। राम रहीम के जेल जाने के बाद फरार चल रही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्च में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। हनीप्रीत ने अपनी जमानत अर्जी ने तीन खास बातें लिखी हैं। हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या ने बताया कि हनीप्रीत के लिए अग्रिम जमानत की नोटिस 26 सितंबर को दे दिया है। अर्जी में ये खास बात हनीप्रीत ने कोर्ट से कही है।

    हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया, कौन करना चाह रहा है उसकी हत्या

    ड्रग माफियाओं से मेरी जान को खतरा:हनीप्रीत

    ड्रग माफियाओं से मेरी जान को खतरा:हनीप्रीत

    वकील के जरिए दी अर्जी में हनीप्रीत ने कोर्ट को बताया है कि उसकी जान को खतरा है। हनीप्रीत ने ड्रग्स माफियाओं के उसकी जान लेने के इरादे से उसके पीछे लगे होने की बात कही है। उसने कोर्ट से कहा कि वो कानून की इज्जत करती है और अपनी सुरक्षा की वजह से ही छुपी हुई थी। उसके वकील प्रदीप ने कहा कि हनीप्रीत की जान होने की बात हरियाणा के डीजीपी भी कह चुके हैं। ऐसे में हमने सुरक्षा की मांग भी की है। प्रदीप ने कहा कि उन्होंने हनीप्रीत के लिए तीन हफ्ते की ट्रांजिट बेल मांगी है।

     दिल्ली में हनीप्रीत

    दिल्ली में हनीप्रीत

    हनीप्रीत की फरारी के बाद उसके कभी नेपाल तो कभी दक्षिण के राज्यों में छुपे होने की बात कही जा रही थी। उसके वकील प्रदीप कुमार आर्य ने कहा है कि हनीप्रीत दिल्‍ली में ही है। प्रदीप कुमार ने यह भी कहा था कि हनीप्रीत इंसा उनके दफ्तर आई थी और याचिका पर हस्‍ताक्षर किया था। वहीं प्रदीप कुमार के दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया है जिसमें एक महिला बुर्का पहने उनके दफ्तर से बाहर निकलती दिख रही है। कहा जा रहा है कि बुर्का पहने महिला हनीप्रीत ही है।

    हनीप्रीत उन 43 लोगों में शामिल, जिनकी पुलिस को तलाश

    हनीप्रीत उन 43 लोगों में शामिल, जिनकी पुलिस को तलाश

    हनीप्रीत उन 43 लोगों की सूची में शीर्ष पर है जिनकी हरियाणा पुलिस को राम रहीम को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध में तलाश है। हनीप्रीत के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हनीप्रीत के वकील प्रदीप कुमार आर्य ने बताया कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।
    VIDEO: CCTV में कैद हुआ नजारा, क्या बुर्का में वो महिला हनीप्रीत ही है?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+