गृह मंत्रालय ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट, योगी सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियां

उत्तर भारत में दो दिन पहले आए आंधी और तूफान से मचे कोहराम के बाद एक बार फिर आफत का खतरा मंडरा रहा है।

Recommended Video

    Dust Storm को लेकर Home Ministry ने किया alert, Yogi government ने cancel की officers की leave

    नई दिल्ली। उत्तर भारत में दो दिन पहले आए आंधी और तूफान से मचे कोहराम के बाद एक बार फिर आफत का खतरा मंडरा रहा है। यूपी समेत देश के कई राज्यों में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय की चेतावनी को देखते हुए यूपी सरकार ने राजस्व और बिजली विभाग के अफसरों की शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि शनिवार और रविवार को राजस्व और बिजली विभाग के सभी अफसर मुख्यालय पर ही उपस्थित रहें।

    कर्नाटक से वापस लौटे सीएम योगी

    कर्नाटक से वापस लौटे सीएम योगी

    इससे पहले शुक्रवार रात को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक से वापस लौट आए। सीएम योगी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कर्नाटक गए हुए थे। आंधी-तूफान से हुई तबाही के बाद विपक्ष के उठते सवालों के बीच सीएम योगी शुक्रवार रात को सीधे आगरा पहुंचे और शनिवार सुबह को आपदा पीड़ित लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी ने अफसरों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा भी की।

    अब तक 149 लोगों की गई जान

    अब तक 149 लोगों की गई जान

    आपको बता दें कि उत्तर भारत में बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने अब तक 149 लोगों की जान ले ली है। 400 से ज्यादा पशु भी मारे गए। 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान से सबसे ज्यादा मौतें यूपी के आगरा में हुई हैं, जहां से 50 से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। इस तूफान ने भयंकर आर्थिक क्षति भी पहुंचाई है। यूपी और राजस्थान इस तूफान की वजह से सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    5 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट

    5 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट

    शुक्रवार को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने मौसम विभाग के हवाले से आने वाले 5 दिनों तक खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के मुताबिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के कई सूबों में तूफान की आशंका जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी का अंदेशा जताया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पांच मई को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर पूर्वी और पश्चिमी जिलों में तेज गति की हवाएं और रेतीला तूफान आ सकता है, वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में सात मई को धूल भरी आंधी और गर्जन की आशंका है।

    किन जिलों में है ज्यादा खतरा

    किन जिलों में है ज्यादा खतरा

    जिन जिलों में आंधी-तूफान आने की आशंका जताई गई है उनमें गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, पिलीभीत, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, एटा, महामायानगर, मथुरा, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+