सीमा पर तनाव के बीच ही लद्दाख दौरे को तैयार गृहमंत्री राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख में मौजूद बॉर्डर पर तनाव फिर से बढ़ गया है। इंडियन आर्मी और इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने जब चीन के सैनिकों के बनाए वॉच टावर को गिरा दिया तो सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आपको बता दें कि इस घटना के बाद चीन ने अपने बॉर्डर पर एक्स्ट्रा ट्रूप डेप्लॉय कर दिया है।

चीन के सैनिकों ने पेट्रोलिंग लाइन के पास ही एक वॉच टावर बना लिया था। इसके बाद इंडियन आर्मी और आईटीबीपी के जवानों ने इसे गिरा दिया। इस घटना के बा ही दोनों तरफ ट्रूप्स की संख्या बढ़ा दी गई। चीन नार्थ लद्दाख में स्थित बर्तसे को अपना हिस्सा बताता है।
इंडियन आर्मी के मुताबिक चीनी सैनिक इस साल 150 बार एलएसी क्रॉस करके इस तरफ आये। उनका भारतीय सैनिकों से 100 से अधिक बार आमना सामना हुआ और ये घटनाएं केवल चार-पांच क्षेत्रों में ही सीमित रहीं।
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, लद्दाख क्षेत्र में इस साल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में 150 बार घुसपैठ की और 100 से ज्यादा बार आमना-सामना हुआ। पिछले साल चीनी सैनिकों ने 600 बार
भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की थी और 350 बार भारतीय सैनिकों से उनका सामना हुआ था। 2013 में घुसपैठ की 400 और जवानों के आमना-सामना होने की 100 घटनाएं सामने आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications