अमित शाह ने कोरोना को दी मात, निगेटिव आई टेस्ट रिपोर्ट
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित गृह मंत्री अमित शाह की ताजा रिपोर्ट आ गई है। उनकी नई रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। बता दें कि, कोरोना संक्रमित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दो अगस्त से भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि, उनका रोज टेस्ट किया जा रहा था।
Recommended Video

गृहमंत्री ने अमित शाह ने आज ट्वीट कर लिखा कि,आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूँगा।
कोरोना नेगेटिव होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुग्राम के अस्पताल के सभी डॉकटर्स को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने कोरोना से स्वस्थ होने में उनकी सहायता की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा। कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।

गौरतलब है कि 2 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। उन्हाेंने कहा था कि संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच करा लें। अभी तक मोदी सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमित शाह के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, श्रीपद नायक समेत कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications