Tamil Nadu: 'मैं 9 साल का हिसाब देने आया हूं, हिम्मत है तो जवाब दो', वेल्लोर में स्टालिन को अमित शाह ने घेरा
Amit Shah Vellore Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वेल्लोर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम स्टालिन को जवाब देते हुए कहा कि मैं यहां 9 साल का हिसाब देने आया हूं।
Amit Shah In Tamil Nadu: केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा करते हुए जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के वेल्लोर पहुंचे, जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को जमकर घेरा।
वेल्लोर में जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इसी के साथ सीएम स्टालिन के बयान पर भी पलटवार करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने तमिलनाडु के लिए इन 9 सालों में क्या किया?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, "सीएम स्टालिन ने मुझसे सार्वजनिक रूप से एक सवाल पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 साल में तमिलनाडु के लिए क्या किया? मैं यहां आपको नौ साल का हिसाब देने आया हूं। मेरी बात सुनिए और हिम्मत है तो दीजिए कल जवाब...।"
शाह ने मोदी सरकार की ओर से तमिलनाडु के लिए किए कामों को गिनाया, साथ ही निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल तक तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके सरकार 12,000 करोड़ रुपये के घोटालों में लिप्त रही।
'मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया'
वहीं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ भारत को सुरक्षित बनाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी नई संसद भवन का लोकार्पण किया और तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया।
बीजेपी तमिलनाडु विरोधी पार्टी: DMK
इधर, गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि क्या वह प्रदेश में उनके कार्यकाल में किए गए किसी ठोस काम को दिखा सकते हैं? उन्होंने उन कामों को रोक दिया जो तमिलनाडु के लिए फायदेमंद होते। उन्होंने राज्य के लिए क्या किया है? बीजेपी देश की सबसे तमिलनाडु विरोधी पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications