Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AIIMS में भर्ती अरुण जेटली से मिलने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभाल रहे अरुण जेटली की तबीयत बिगड़ गई है। 9 अगस्त से जेटली दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। अरुण जेटली का हाल चाल जानने शुक्रवार देर शाम गृहमंत्री अमित शाह एम्स पहुंचे। कुछ देर यहां रुकने के बाद वो वहां से चले गए। उन्होंने अरुण जेटली का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

 Home Minister Amit Shah Reached AIIMS to see Arun Jaitely

अमित शाह से पहले शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अरुण जेटली से मिलने पहुंचे थे। वहीं शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनका हालचाल जानने एम्स अस्पताल पहुंचे थे। राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल-चाल जाना था।

गौरतलब है कि अरुण जेटली को तबीयत बिगड़ने के बाद 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनसे मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता पहुंचे थे। अरुण जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से बीमार हैं। मई 2018 में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद ही जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया। इसके इलाज के लिए वो साल के शुरुआत में ही अमेरिका गए थे। तबीयत की वजह से ही उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+