मातृभूमि की सेवा और अमिट योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे प्रणब दा: गृह मंत्री अमित शाह

सोमवार सुबह ही आर्मी हॉस्पिटल की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गय़ा था कि प्रणब मुखर्जी की तबीयत बिगड़ रही है।

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। प्रणब मुखर्जी पिछले कई दिनों से आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सोमवार सुबह ही आर्मी हॉस्पिटल की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गय़ा था कि प्रणब मुखर्जी की तबीयत बिगड़ रही है। प्रणब मुखर्जी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee Passed Away: President, PM Modi ने जताया शोक | Abhijeet Mukherjee | वनइंडिया हिंदी
    pranab mukherjee

    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। वह एक बहुत ही अनुभवी नेता थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। प्रणब दा का राजनीतिक जीवन पूरे देश के लिए एक गौरव का पल है। प्रणब दा का जीवन हमेशा हमारी मातृभूमि की सेवा और अमिट योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन ने भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। इस अपूरणीय क्षति पर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति शांति शांति।'

    ब्रेन सर्जरी के बाद से बिगड़ती गई तबीयत
    इससे पहले सोमवार सुबह को आर्मी हॉस्पिटल की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया था कि प्रणब मुखर्जी की तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण वो सेप्टिक शॉक की स्थिति में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। बीते 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी अस्पताल में भर्ती किए गए थे और उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई। प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+