Holi Special Train 2023: होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक कर लें टिकट, देखें डेट और टाइमिंग

लोगों के इस टेंशन को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने अच्छी खबर दी है। भारतीय रेलवे ने इसको देखते हुए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

Holi Special Train 2023: अगले महीने हिंदुओं का बड़ा त्योहार होली आने वाली है। इस बार होली 8 मार्च को होगी। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। होली जैसे बड़े त्योहार पर लोगों को घर जाने की बड़ी इच्छा होती है। इसको लेकर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि एक महीना पहले से ही टिकट को लेकर मारामारी चल रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। लोगों को घर जाने के लिए काफी टेंशन हो गया है।

चलेगी स्लेशल ट्रेन

चलेगी स्लेशल ट्रेन

लोगों के इस टेंशन को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने अच्छी खबर दी है। भारतीय रेलवे ने इसको देखते हुए कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इससे लोगों को काफी सहुलियत होगी। भारतीय रेलवे के इस कदम से कई लोगों को होली में घर पर जाने में काफी मदद मिलेगी। जानिए इन ट्रेनों के बारे में कहां से और कितने बजे चलेगी।

यहां से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

यहां से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेनों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अलग-अलग राज्यों के लिए चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने इसके लिए हरी झंडी दिखाते हुए टाइम टेबल जारी किया है। गोरखपुर से 3 स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाना है, उनमें गोरखपुर से पंजाब के अमृतसर, गोरखपुर से केरल के एर्णाकुलम और गोरखपर से बांद्रा (मुंबई) की ट्रेन शामिल हैं।

इतने बजे चलेगी ट्रेन

इतने बजे चलेगी ट्रेन

गोरखपुर से अमृतसर के बीच (ट्रेन संख्या 05005 और 05006) चलाई जाएगी। इस ट्रेन को 3 और 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से गोरखपुर से चलाया जाएगा। जबकि 4 और 11 मार्च को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर यह अमृतसर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी।

मुंबई के लिए भी है स्पेशल ट्रेन

मुंबई के लिए भी है स्पेशल ट्रेन

गोरखपुर से बांद्रा (मुंबई) के लिए होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 05053 और 05054) को चलाया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 3 और 10 मार्च 2023 को चलाई जाएगी। जबकि बांद्रा से यह 4 मार्च और 11 मार्च को चलेगी। गोरखपुर से इस ट्रेन के चलने की टाइमिंग सुबह 4 बजकर 10 मिनट है. वहीं, बांद्रा से यह शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।

Recommended Video

    Indian Railway: रेलवे ने रद्द की करीब 400 ट्रेन, 38 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द | वनइंडिया हिंदी
    केरल के लिए भी है ट्रेन

    केरल के लिए भी है ट्रेन

    गोरखपुर से केरल के एर्नाकुलम के लिए भी होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 05303/05304) चलेगी। इस ट्रेन को गोरखपुर से 4 और 11 मार्च को एर्नाकुलम के लिए चलाया जाएगा। जबकि एर्नाकुलम से इसे यह 6 मार्च और 13 मार्च को गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से इसके चलने की टाइमिंग सुबह 8 बजकर 30 मिनट है। वहीं एर्नाकुलम से यह 11 बजकर 55 मिनट पर गोरखपुर के लिए छूटेगी।

    यह भी पढ़ें- स्टेज पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, लोगों की छूट रही हंसी, बहुत तेजी से Viral हो रहा VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+