Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2025 पर क्‍या करें-क्‍या ना करें? Premanand ji Maharaj ने शराब पीकर होली मनाने वालों की पार्टी भी बताई

Holi 2025 Premanand Maharaj: देश की फिजा में रंगोत्‍सव होली की रंगत है। 13 मार्च 2025 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दूसरे दिन 14 मार्च 2025 को गुलाब-अबीर से होली खेली जाएगी। होली पर क्‍या करें और क्‍या नहीं करें? इसका जवाब वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी ने दिया है।

प्रेमानंद महाराज जी सवाल किया गया कि 'वृंदावन में होली का महोत्‍सव (Vrindavan Holi 2025) शुरू हो गया है। इस मौके पर युवक-युवतियों को आप क्‍या संदेश देना चाहेंगे?' इस पर प्रेमानंद जी महाराज बोले कि 'हम तो सबसे यही प्रार्थना करेंगे कि होली महोत्‍सव 2025 पर सब खुश रहें। होली प्रहलाद जी के द्वारा प्रकट किया गया है जब भक्‍त प्रहलाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने तमाम प्रयास किए थे।'

Holi 2025 Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज आगे बोले कि 'किसी भी प्रकार के मारने से प्रहलाद नहीं मरे तो हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने भाई को उदास देखकर कहा कि आज प्रहलाद मर जाएगा, क्‍योंकि उन्‍हें वरदान है कि वह अग्नि में नहीं जल सकती।' इसलिए लकड़ियों का ढेर बनाकर उसमें होलिका गोद में प्रहलाद को लेकर बैठ गई।

यह भी पढ़ें- Vrindavan Holi 2025: विधवाओं के रंगों से सजेगा वृंदावन, 2,000 महिलाएं खेलेंगी एक साथ होली, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि लकड़ियों के आग लगाने के बाद भगवान की ऐसी कृपा हुई कि होलिका जलकर राख हो गई और प्रहलाद बच गए। सुबह प्रहलाद पक्ष के लोग होलिका दहन स्‍थल पर गए तो वहां प्रहलाद जी जिंदा बैठे थे, जिस पर वे लोग खुश हुए और ढोल-मंजीरा बजाकर भजन-कीर्तन किए और होलिका की पूजा अर्चना की। एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर होली खेली।

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि होलिका दहन में भक्‍त प्रहलाद के सुरक्षित बचने पर लोगों ने कहा कि प्रहलाद जी भगवान की भक्ति के कारण बच गए। सादगी से धूमधाम से उत्‍सव मना रहे लोग प्रहलाद जी के पक्ष के थे जबकि जो लोग होली पर शराब पीकर, चेहरे पर कालिख पोतकर व नाली में गिराकर व गोबर गंदे तरीके से होली खेलते हैं वे लोग हिरण्यकश्यप की पार्टी के लोग होते हैं।

जो प्रहलाद जी की पार्टी के लोग थे वे सादगी से होली खेले। एक-दूसरे के प्रेम से रंग-गुलाल लगाया। भगवान का भजन किया और गुजिया-मिठाई का ठाकुर जी को भोग लगाया।

What not to do on Holi 2025: होली पर क्‍या नहीं करें-प्रेमानंद महाराज

  • प्रेमानंद महाराज बोले कि होली पर समस्‍त देशवासियों से विनती है कि कोई भी दुर्व्यसन न करें।
  • शराब का सेवन नहीं करें। शराब को होली में ही स्‍वाहा कर दें।
  • मांस नहीं खाएं। भले ही आप जीव हत्‍या नहीं करते, मगर आप खरीदकर लाते हैं और खाते हैं तो आप भागीदार बनते हैं।
  • किसी माता-बहन की तरफ गंदी नजर से नहीं देखो। जैसे आपकी खुद की बहन वैसे ही दूसरों की बहन-बेटियों को समझें।
  • अपनी ही पत्‍नी पर अनुराग कीजिए।
  • शराब, मांस व व्यभिचार से दूर रहें।

What to do on holi 2025: होली पर क्‍या करें-प्रेमानंद महाराज

होली पर हमारा आचरण पवित्र हो। व्‍यवहार पवित्र हो।
आनंदपूर्व भाईचारा रखते हुए पर्व को मनाएं। एक-दूसरे का सम्‍मान करें।
सबसे प्‍यार करें, जो हमें दुश्‍मन मानते हैं उनके भी घर जाकर रंग-गुलाल लगाएं। उनका सम्‍मान करें।
विश्‍व में हमारा एक भी दुश्‍मन नहीं हो। यहीं प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें- Premanand Maharaj ji: अनिरुद्ध कुमार कैसे बने प्रेमानंद महाराज, 13 की उम्र में तड़के 3 बजे क्‍यों छोड़ा घर?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+