Holi 2025: होली से पहले रेलवे का बड़ा कदम, पटना समेत इन 60 स्टेशनों पर 'No Ticket No Entry' नियम लागू
Holi 2025, No Ticket No Entry Railway: रंग व उल्लास का पर्व होली नजदीक है। इस मौके पर लाखों लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में सफर करते हैं। होली पर्व नजदीक आते ही देशभर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती हैं।

इस बार रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे और प्लेटफॉर्म पर कोई भगदड़ जैसी स्थिति न हो।
रेलवे ने पटना समेत देश के 60 बड़े स्टेशनों पर नो टिकट नो एंट्री नियम लागू करने का फैसला किया है। रेलवे ने ऐलान किया है कि अब देशभर के 60 बड़े रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही अंदर आने दिया जाएगा।
कन्फर्म टिकट पर ही मिलेगी स्टेशन में एंट्री (Railway Station Entry Rule)
रेलवे ने जो नया नियम लागू किया है, उसका सबसे पहला असर उन यात्रियों पर होगा जिनके पास बिना टिकट या वेटिंग टिकट है। अब सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही रेलवे स्टेशनों पर घुस पाएंगे, जिससे स्टेशन पर बेवजह की भीड़ कम होगी। यह कदम खासकर होली जैसे त्योहारों के दौरान बहुत काम आएगा, जब देशभर से लोग अपने घर जाते हैं या रिश्तेदारों को छोड़ने आते हैं।
देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लागू होगा यह नियम (No Ticket No Entry Railway Stations List)
भारतीय रेलवे के इस निर्णय के तहत, 60 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर यह नीति लागू की जाएगी। इनमें राजधानी दिल्ली का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कोलकाता का हावड़ा जंक्शन, चेन्नई का चेन्नई सेंट्रल, पटना जंक्शन और बेंगलुरु का बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए यह कदम जरूरी था, क्योंकि इन स्थानों पर त्योहारों के दौरान भारी यात्री संख्या देखी जाती है।
सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त
रेलवे ने स्टेशनों पर सुरक्षा को भी और मज़बूत करने का फैसला किया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से हर तरफ नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, यात्रियों को जानकारी देने के लिए अनाउंसमेंट किए जाएंगे और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
यात्रियों के लिए सुझाव
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यह अपील की है कि वे अपने यात्रा की योजना पहले से बना लें और कन्फर्म टिकट की बुकिंग पहले से कर लें। ऐसा करने से वे बिना किसी परेशानी के रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने यात्रा से पहले कन्फर्म रिजर्वेशन का सत्यापन कर लें, ताकि यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो। यह कदम खासतौर पर पीक सीज़न में यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा, जब रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ होती है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में लिया गया फैसला
रेलवे मंत्रालय ने यह फैसला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद लिया। इस बैठक में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने पीक सीज़न के दौरान प्रभावी भीड़ नियंत्रण उपायों की जरूरत पर जोर दिया। इस फैसले के बाद रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफॉर्म पर केवल उन्हीं यात्रियों को अनुमति दी जाएगी जिनके पास कन्फर्म रिजर्वेशन है, ताकि अन्य यात्रियों को कोई दिक्कत न हो और रेलवे स्टेशन पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।
रेलवे के नो टिकट नो एंट्री नियम से जुड़े सवाल जवाब (No Ticket No Entry Railway FAQs)
- केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश: इस नियम के अनुसार, केवल उन यात्रियों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति होगी जिनके पास कन्फर्म टिकट है।
- वेटिंग और जनरल टिकट वालों के लिए नियम: जिन यात्रियों के पास वेटिंग टिकट या जनरल टिकट है, उन्हें स्टेशन के बाहर बने वेटिंग हॉल में रुकना होगा।
- जनरल टिकट वालों के लिए नियम: जनरल टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन के आने के समय ही स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
- भीड़ नियंत्रण: इस नियम का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना है, खासकर त्योहारों के दौरान।












Click it and Unblock the Notifications