Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2025: शादी के बाद पहली होली में भूलकर भी ना करें ये गलती, इन उपायों से वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां

Holi 2025: होली का त्यौहार इस साल 14 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। देश के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। होली एक ऐसा त्यौहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है। इस साल कई लोग अपने जीवनसाथी के साथ पहली बार यह त्यौहार मनाने वाले हैं। जिन लोगों की शादी के बाद ये पहली होली है, उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पहली होली पर पति-पत्नी को कुछ उपाय भी करने चाहिए, ताकि वैवाहिक जीवन सुखमय और समृद्ध हो। ज्योतिषी के मुताबिक शादी के बाद पहली बार होली मनाने वाले पति-पत्नी को समृद्धि के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है। अगर पति-पत्नी इन उपायों को अपनाते हैं, तो इससे उनका वैवाहिक जीवन मजबूत होता है और साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आइए जानें शादी के बाद पहली होली में क्या करें और क्या ना करें?

First Holi After Marriage

How To Celebrate First Holi After Marriage: शादी के बाद पहली होली पर क्या-क्या ना करें?

🔴 धार्मिक मान्यता के मुताबिक शादी के बाद दुल्हन को पहली होली अपने मायके (पिता के घर) के यहां मनानी चाहिए। अगर आप होली ससुराल में मनाते भी हैं तो सास-बहू को होलिका दहन की अग्नि एक साथ नहीं देखनी चाहिए। शादी के बाद दुल्हन को पहली होली में होलिका दहन देखनी भी नहीं चाहिए। कहा जाता है कि इससे रिश्तों में खटास आती है और नकारात्मकता बढ़ती है।

🔴 नवविवाहिता को होली में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ये नए जोड़े के लिए शुभ नहीं माना गया है।

🔴 कहा जाता है कि होलिका दहन पर तांत्रिक क्रियाएं भी की जाती हैं। ऐसे में नई दुल्हन को अपने सुहाग की सामग्री किसी को उधार नहीं देना चाहिए।

🔴 होलिका दहन के दिन सूखा नारियल, काला तिल, लौंग और पीली सरसों को नए जोड़े के सिर पर फेर कर किसी से इसे अग्नि में डलवा दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से हर तरह की बुरी बला नवविवाहित से दूर रहती है।

Holi 2025: शादी के बाद पहली होली पर पति-पत्नी क्या-क्या करें उपाए?

🔵 होली के दिन नवविवाहित जोड़े को भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। उनके पैरों पर अबीर और गुलाल चढ़ाना चाहिए और फिर अपने जीवनसाथी को गुलाल लगाना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।

🔵 होली के दिन गाय को गुड़ की रोटी और हरा चारा खिलाएं। उसके बाद उसके पैरों पर गुलाल लगाएं और 7 बार गाय की परिक्रमा करें। ऐसा करते समय अपनी इच्छा या मनोकामना गौ माता से व्यक्त करें। ऐसा करने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम का रिश्ता मजबूत होगा और आपकी आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी।

🔵 अगर आप किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो होलिका दहन के दिन यानी 24 मार्च को पति-पत्नी एक-दूसरे के माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और होलिका की 7 बार परिक्रमा करें। मान्यताओं के मुताबिक यह उपाय आपको वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से निजात दिलाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+