ढाबे और शादियों में जूठे बर्तन धोने वाला कैसे बन गया देश का हीरो, हॉकी स्टार सुमित के संघर्ष की कहानी

ढाबे और शादियों में जूठे बर्तन धोने वाला कैसे आज कैसे बन गया देश का हीरो, हॉकी स्टार सुमित ने बयां की संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली। सफलता के रास्ते आसान नहीं होते, लेकिन जो इन मुश्किलों से होकर गुजर जाता है वहीं सूरमा बन जाता है। अपने मां से बेहद करीब रहने वाले सुमित उनके कान की बाली से बने लॉकेट को अपने गले में पहनकर रखते हैं, ताकि मां से स्पर्श को महसूस कर सके। ओलंपिक जैसे बड़े मुकाबले से ठीक पहले मां का साथ छूट गया। सुमित बुरी तरह से टूट गए, लेकिन खेल के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें हौंसला लिया और आज ये देश के हीरो बन गए है।

Hockey Team Sumit Walmiki

जूठे बर्तन धोने वाला बना देश का हीरो

सुमित का बचपन बेहद संधर्ष और चुनौतियों से भरा रहा। पिता सफाई कर्मचारी थे तो मां घर में बच्चों की देखभाल करती थी। घर के खर्चों में हाथ बंटाने के लिए सुमित अपने पिता और भाईयों के साथ ढाबे पर काम करते थे। ढाबे में जूठे बर्तन धोते थे, ताकि चार पैसे घर में आ सके और लोगों का पेट भर सके। ढाबे का मालिक कभी-कभार बचा खाना उन्हें साथ ले जाने को दे देता था, लेकिन कई राते ऐसी भी गुजरी, जब घर में खाने को एक दाना नहीं हुआ करता था। पानी पीकर अपनी भूख मारने वाला आज विजेता बन गया, लाखों लोगों की प्रेरणा है। सुमित ने वनइंडिया के साथ बातचीत में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया तो बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कई दिन ऐसे बीत जाते थे, जब उनके घर में खाने को एक दाना नहीं होता था। जब मां से दूध मांगते तो बेबस मां ये कहकर टाल लेती थी कि बेटा चाय तक को दूध नहीं है, तुझे पीने के लिए कहां से दूं। सुमित के जीवन में कई ऐसे दिन गुजरें, जब ढाबे में भी काम नहीं मिलता था, फिर भाईयों के साथ वो गांव और आसपास के इलाकों में होने वाली शादियों में बर्तन धोने पहुंच जाते, ताकि घऱ के लिए खाना मिल सके।

जूते के लालच में पहुंचे स्टेडियम

सुमित के भाई चाहते थे कि वो खेलें, लेकिन सुमित के पास न तो जूते थे और न ही हॉकी स्टिक। एक दिन बड़े भाई ने लालच किया कि अगर तुम खेलने चलोगे तो तुम्हें नए जूते मिलेंगे। जूतों की लालत में सुमित भाई के साथ गांव के खेल के मैदान पहुंच गए। वहां मौजूद कोच ने जब सुमित का खेल देखा तो पहली बार में ही समझ गए कि ये बड़ा नाम करेगा। सुमित शरारती थे तो उन्हें रोच मैदान पर लाने के लिए कोच ने लालच देते हुए कहा कि अगर हर दिन खेलने आओगे तो जूते भी मिलेंगे, कई हॉकी स्टिक भी मिलेगी। सुमित शुरूआत में तो इस लालत में मैदान पहुंचे, लेकिन फिर हॉकी ने उन्हें अपना बना लिया। सुमित का मन हॉकी में लगने लगा। फिर क्या था, लगन और कड़ी ट्रेनिंग के दम पर सुमित भारतीय हॉकी टीम के अहम प्लेयर बन गए। भारतीय हॉकी टीम के सभी प्लेयर सुमित को बहुत मानते हैं, वहीं सुमित का स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी सुमित बेहद सरल और सौम्य स्वभाव के हैं। देश के हीरो बन चुके इस खिलाड़ी के साथ फोटो खिंचवाने वालों की लाइन लगी है, लेकिन सुमित ने इस सफलता को अपने सिर पर पहुंचने नहीं दिया है। हम कामना करते हैं कि सुमित अपनी टीम के साथ मिलकर 2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+