HMPV Virus: गुजरात में मिला तीसरा मरीज, एचएमपीवी वायरस से संक्रमित हुआ 2 महीने का बच्चा
HMPV Virus: बेंगलुरु के बाद अब अहमदाबाद में भी मानव मेटाप्न्यूमोनोवायरस (HMPV) के संक्रमण का एक मामला सामने आया है। यह संक्रमण 2 महीने के एक बच्चे में पाया गया है। 15 दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उसे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ जांच के बाद HMPV वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल, बच्चे की स्थिति स्थिर है और उसे निगरानी में रखा गया है।
अहमदाबाद में संक्रमण, बच्चे को इलाज जारी
यह मामला अहमदाबाद के चनखेड़ा स्थित ऑरेंज हॉस्पिटल में सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे को इलाज के लिए अहमदाबाद लाया गया था और उसकी जांच निजी लैब में की गई थी, जिसमें वायरस के लक्षण पाए गए। अहमदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है, जो बच्चे की स्थिति की समीक्षा करेगी।

बेंगलुरु में भी दो मामले
इससे पहले बेंगलुरु में दो बच्चों में HMPV संक्रमण की पुष्टि हुई थी। एक तीन महीने की बच्ची और एक आठ महीने के बच्चे में वायरस पाया गया था। दोनों का इलाज बपतिस्ट अस्पताल में हुआ और उनकी स्थिति अब स्थिर है। इन दोनों मामलों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं था, जो यह दर्शाता है कि संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैल रहा है। केरल ने भी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए HMPV के बढ़ते मामलों के बीच विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
HMPV वायरस क्या है?
HMPV एक श्वसन संबंधी वायरस है जो मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को प्रभावित करता है। इसके सामान्य लक्षण सर्दी, जुकाम और बुखार होते हैं। हालांकि, यह वायरस खतरनाक नहीं माना जाता और न ही महामारी फैलाने की क्षमता रखता है।
भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है और यह पहले से ही दुनिया भर में मौजूद है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में इन्फ्लुएंजा जैसे रोगों के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं पाई गई है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें HMPV Virus: कर्नाटक में मिले दो केस, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 'घबराने की कोई बात नहीं'












Click it and Unblock the Notifications