बार्डर पर दशहरा मनाने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- डोकलाम को लेकर भारत और चीन का रुख सकारात्मक
देहरादून। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हुए हैं। शनिवार सुबह वे ज्योतिमठ पहुंचे और आईटीबीपी जवानों के साथ विजयजशमी का त्यौहार मनाया। जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। जवानों का हौसला मजबूत है। गृहमंत्री ने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर गतिरोध था लेकिन हम बातचीत के माध्यम से मुद्दे को हल करने में सफल रहे। इस मुद्दें को लेकर भारत और चीन का रुख सकारात्मक है।

गृह मंत्री ने कहा कि मेरा विश्वास है, कि ऐसा समय आएगा जब हम संरचनात्मक संवाद के माध्यम से सीमा-मुद्दों को पूरी तरह सुलझा सकेंगे। संबोधन के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा के पास आईटीबीपी के रिमखिम पोस्ट पर भी गए। राजनाथ सिंह आईटीबीपी के रक्तदान शिविर का भी दौरा किया है। इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। राजनाथ ने एक अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे। और इसी दिन पौने तीन बजे जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications