Video: कश्मीर में आतंक की नई खेप, राइफल लहराते दिखे हिजबुल के 12 आतंकी
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की एक नई खेप वीडियो के जरिए सामने आई है। हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कुल 12 आतंकवादियों में से 9 चेहरे नए हैं।
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों की एक नई खेप वीडियो के जरिए सामने आई है। हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें कुल 12 आतंकवादियों में से 9 चेहरे नए हैं।

वीडियो में ये सभी आतंकवादी हाथों में रायफल लिए हुए लहरा रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये सभी मुस्कुरा रहे हैं और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं।
तकरीबन साढ़े चार मिनट के इस वीडियो में जो हथियार इनके हाथों में हैं, ऐसी आशंका है कि ये वही हैं जो कि कुछ दिनों पहले पुलिस से छीने गए थे।

आतंकी बुरहान वानी भी कुछ इसी तरह सोशल मीडिया पर आतंकवाद का प्रचार करता था और युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करता था। 8 जुलाई को उसके मारे जाने से पहले उसने ऐसे ही कई दुष्प्रचार करने वाले वाीडियो बनाए थे।
खबरों की मानें तो इस वीडियों में दहशतगर्दों के हाथों में वहीं इंसास राइफलें हैं जो कि पुलिस से छीनी गई थीं। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां इस वीडियो की जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications