हंदवाडा एनकाउंटर में मारा गया आतंकी AMU का स्टूडेंट
नई दिल्ली। हंदवाडा में हुए एनकाउंटर मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आज हुए इस एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी मनान वानी का कनेक्शन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पाया गया है।सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आतंकी एएमयू का छात्र है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कहा कि इस छात्र को निकाला जा चुका था। इसका एएमयू से अब कोई लेना देना नहीं है। आज के इस एनकाउंटर के बाद कुछ छात्रों ने भीड़ जुटाया था, इस वजह से 3 छात्रों को निलंबित भी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में दो हिजबुल के आतंकी ढेर हो गए। इस एनकाउंटर में मारे गए एक आंतकी की पहचान मन्नार बशीर वानी के तौर पर हुई, मन्नार एक पीएचडी स्कॉलर रह चुका है और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र था।












Click it and Unblock the Notifications