हिजबुल मुजाहिदीन ने वीडियो जारी कर कहा, कश्मीरी पंडित घर लौटें हम सुरक्षा देंगे
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने 1990 के दौरान फैली हिंसा और हत्याओं के कारण भागने पर मजबूर प्रवासी कश्मीरी पंडितों को वापस अपने घर आने को कहा है।
श्रीनगर। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने 1990 के दौरान फैली हिंसा और हत्याओं के कारण भागने पर मजबूर प्रवासी कश्मीरी पंडितों को वापस अपने घर आने को कहा है। मुदाहिदीन ने सभी कश्मीरी पंडितों से अपील करते हुए कहा है कि वह सभी को सुरक्षा मुहैया कराएगा।

कुछ महीनों पहले कश्मीर में मारे गए बुरहान वानी के उत्तराधिकारी हिजबुल कमांडर जाकिर राशिद भट्ट ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी करके कहा है- हम सभी कश्मीरी पंडितों से घर वापस लौट आने का अनुरोध करते हैं। हम उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं।
हिजबुल कमांडर ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों को घाटी से भगाए जाने के पीछे सरकार की चाल थी। सरकार ने एक ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी स्ट्राइक से मुस्लिमों को टारगेट करने की रणनीति बनाई थी।
कमांडर ने कहा कि बहुत से युवाओं के जिहाद में शामिल किया गया है, उन्होंने हथियार छीने और हमारे साथ जुड़ गए हैं। हम कोशिश करेंगे कि सिखों का एक एक्सक्लूसिव समूह बनाया जा सके।
हिजबुल मुजाहिदीन के इस ऑफर को अस्वीकर करते हुए कश्मीरी पंडित संगठनों ने कहा है कि कश्मीर हमेशा से ही उनका था और वे अलगाववादियों या पाकिस्तान द्वारा तैयार किए गए किसी भी एजेंडे के तहत वापस नहीं लौटेंगे। वे बोले कि वह अपनी कम्युनिटी द्वारा बनाए गए नियम व शर्तों पर ही वापस लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications