रॉ के पूर्व चीफ ने बताया वानी को एक आदर्श, पाक में छपा बयान

नई दिल्‍ली। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के पूर्व चीफ एएस दौलत ने हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी को एक इंटरव्‍यू में एक आदर्श युवा बताया है। एएस दौलत का यह बयान इंग्लिश न्‍यूजपेपर इकोनॉमिक टाइम्‍स में छपा है और इसके छपते ही पाकिस्‍तान की मीडिया ने इस बयान को जोर-शोर से पब्लिसिटी देनी शुरू कर दी।

burhan-wani-was-an-icon.jpg

क्‍या कहा दौलत ने

एएस दौलत ने अपने इंटरव्‍यू में कहा है कि कश्‍मीर के एक अलगाववादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया जो कि कश्‍मीर के लोगों के लिए एक आदर्श था।

दौलत ने कहा कि आप वानी को आतंकवादी बुला सकते हैं लेकिन आप इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि वह कश्‍मीर के लोगों के लिए एक आदर्श था।

पाक को जिम्‍मेदार नहीं मानते दौलत

दौलत के मुताबिक वानी सबसे अलग था और वह काफी लोकप्रिय था इसलिए उसे मार दिया गया। इसकी वजह से घाटी में अब ऐसे हालात बन गए हैं जिसके बाद लोगों को गुस्‍सा कहर बनकर टूट पड़ा है। भारत ने कश्‍मीर के हालातों के लिए पाकिस्‍तान को दोष दिया है लेकिन दौलत की राय इससे अलग है।

तो दौलत क्‍या करते

दौलत का कहना है कि कश्‍मीर में काफी समय से लोगों में गुस्‍सा पनप रहा था। भारत इस बात को समझ ही नहीं पाया। इस गुस्‍से को चिंगारी की जरूरत थी और वानी की मौत ने वहीं चिंगारी भड़काने का काम किया।

दौलत ने कहा कि एक इंटेलीजेंस ऑफिसर होने के नाते वह उसे पकड़ने की कोशिश करते। पिछले कई वर्षों में बहुत से आतंकियों को पकड़कर मुख्‍यधारा में लाया गया है।

कौन हैं एएस दौलत

एएस दौलत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में कश्‍मीर मामलों के सलाहकार रहे हैं। वर्ष 2001 से वर्ष 2004 को उनका सबसे अहम कार्यकाल माना जाता है।

दौलत इंटेलीजेंस ब्‍यूरो यानी आईबी के भी हेड रह चुके हैं और उनके पास कश्‍मीर में अपनी सेवाएं देने का काफी लंबा अनुभव रहा है।

दौलत ने हमेशा से ही यह बात भी कही है कि कश्‍मीर पर मोदी सरकार की नीतियां वाजपेई सरकार की नीतियों से काफी अलग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+