हिट एंड रन केस: कोर्ट का फैसला सुन सलमान की मां की तबियत खराब, हुईं बेहोश
मुंबई। मुंबई की एक सत्र अदालत ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को 2002 के 'हिट एंड रन' मामले में दोषी पाया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी डब्ल्यू देशपांडे ने फैसला सुनाते हुए कहा, "आप कार चला रहे थे।" उन्होंने कहा कि सलमान ने शराब पी रखी थी और बिना लाइसेंस कार चला रहे थे।

न्यायाधीश ने कहा कि सलमान के खिलाफ लगे सभी आरोप साबित हुए हैं। सलमान खान पर कोर्ट का फैसला सुनकर उनकी मां सुशीला चरक की तबियत खराब हो गई है। एएनआई ने यह खबर दी है। वहीं सलमान पर फैसला आते ही उनकी बहन अलविरा रो पड़ीं।
आपको बता दें कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर ने बांद्रा पश्चिम में सड़क किनारे स्थित बेकरी को टक्कर मार दी थी। यह बेकरी गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से नजदीक थी, जिसमें सलमान खान का घर है। इस घटना में बेकरी के बाहर सो रहे चार लोग घायल हो गए थे। चार घायलों में एक की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications