टेंशन भरा दिन, राहत भरी रात, जमानत पर छूटे सलमान खान
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली 2 दिन की अंतरिम जमानत के बाद सलमान खान अब अपने घर के लिए निकल चुके हैं। 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में सेशन कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। जिसके बाद सलमान खान के वकीलों से हाईकोर्ट में जमानत की अपील की थी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें फौरी राहत देते हुए दो दिन की जमानत दी थी। हाईकोर्ट ने बेल की कॉपी सेंशन कोर्ट पहुंचने के बाद अब वो अपने घर के लिए निकल रहे हैं। सलमान का पूरा परिवार उनके साथ हैं।
हिट एंड रन: 2013 में हुई थी सलमान के जेल जाने की भविष्यवाणी
सलमान के वकील तकरीबन 7 बजे बेल की कॉपी लेकर सेंशन कोर्ट पहुंचें, जिसके बाद जरुरी कागजातों पर साइन करने के बाद सलमान अपने परिवार के साथ घर के लिए निकल पड़े। कोर्ट के बाद मीडिया और फैंस का भारी जमावड़ा था।
सलमान के सपोर्ट में ये क्या कह गए अभिजीत, फुटपाथ पर सोने वालों को कहा कुत्ता
सेंशन कोर्ट में 7 घंटे सलमान की जिंदगी के सबसे खौफनाक पल रहे। सलमान रोए, परेशान हुए और राहत की सांस लेकर घर भी रवाना हो गए। गौरतलब है कि 2002 से चले आ रहे मशहूर हिट ऐंड रन केस में सलमान खान का दोष साबित हुआ, उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई और सात घंटे के भीतर दो दिन की अंतरिम जमानत भी मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications