हिंदू समहति के संस्थापक तपन घोष का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
कोलकाता। हिंदू समहति के संस्थापक तपन घोष का कोलकाता में निधन। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में थे भर्ती।उनके सहयोगियों ने बताया उन्हें कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। 67 वर्षीय घोष कट्टरपंथी समूह हिंदू समहती के संस्थापक थे। कोरोना टेस्टिंग में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदू समहती के अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने पीटीआई को बताया, "आज शाम तपन-दा का निधन हो गया। उनके परिवार में सिर्फ उनकी दो बहनें हैं।" आरएसएस के एक पूर्व नेता, घोष COVID-19 के कारण मरने वाले राज्य के दूसरे राजनेता हैं। पिछले महीने, तृणमूल कांग्रेस के विधायक की इस संक्रामक बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्वप्न दासगुप्ता ने ट्वीट किया, तपन घोष का इस शाम निधन हो गया। पश्चिम बंगाल में हिंदू एकता और संगठन के लिए लड़ने वाले वह एक सर्वाधिक समर्पित सैनिक थे। दासगुप्ता ने कहा कि घोष ने अपना पूरा जीवन इस काम को समर्पित कर दिया, निजी उदाहरणों के जरिए हजारों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, वह हमेशा याद किए जाएंगे और लगातार प्रेरणा देते रहेंगे। ऊं शांति। घोष पहले 1975 से आरएसएस के प्रचारक थे। बाद में आरएसएस के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण 2008 में उन्होंने हिंदू समिति का गठन किया। वर्ष 2018 में उन्होंने हिंदू समिति को छोड़ दिया।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications