सेलिब्रिटी कपड़े उतारे तो चमत्कार,आम आदमी करे तो.. रणवीर सिंह के फोटोशूट पर भड़के हिन्दुस्तानी भाऊ
मुंबई, 25 जुलाई: एक्टर रणवीर सिंह के हालिया न्यूड फोटोशूट ने बवाल मचा रखा है। एक ओर जहां उन्हें ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं कई सेलिब्रिटी उनका समर्थन करते दिखे। अब बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर क्लास लगा दी है। हिन्दुस्तानी भाऊ ने ना सिर्फ रणवीर पर निशाना साधा बल्कि उनके लेपेटे में उर्फी जावेद और करण जौहर भी हमला बोलते नजर आए। इस दौरान हिन्दुस्तानी भाऊ ने करण जौहर को लेकर विवादित बात कर कह डाली।

न्यूड फोटोशूट को लेकर हिन्दुस्तानी भाऊ ने रणवीर की लगाई क्लास
मीडिया से बात करते हुए हिन्दुस्तानी भाऊ ने रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर कहा कि, सही या गलत लोगों पर निर्भर करता है। उन्हें तय करने दें कि उन्हें लगता है कि यह गलत है या सही। लेकिन अगर ये लोग ऐसा करते हैं तो यह चमत्कार है, लेकिन अगर कोई आम आदमी इसे सड़क या मंच पर करता है तो यह गलत है। अगर किसी आम आदमी ने ऐसा किया होता तो आप मीडिया वाले उस पर खूब हो हल्ला करते। लेकिन अगर रणवीर ने किया है तो आप उनका कुछ नहीं कर सकते।आप इसे छू नहीं सकते।

करण जौहर को लेकर की विवादित टिप्पणी
इसके बाद हिन्दुस्तानी भाऊ ने करण जौहर को लेकर विवादित टिप्पणी की। विकास पाठक ने कहा कि, ये मीठे(करण जौहर) की फिल्म का प्रमोशन था ना...करण जौहर का था। उस मीठे को यही सब मंगता है। शक्कर ज्यादा खाया था उसकी अम्मा ने। जब मीडिया ने हिन्दुस्तानी भाई से पूछा कि, आप इन लोगों के खिलाफ बोल रहे हैं, आपको इंडस्ट्री में दिक्कत नहीं होगी? इस पर उन्होंने कहा कि, ये सवाल ही पैदा नहीं होता कि ये लोग मेरे को बॉलीवुड में लेंगे और मुझे जाना भी नहीं है। मैं जिनता अपने लोगों के लिए कर पा रहा हूं, मैं उसमें खुश हूं।

उर्फी के कपड़ों पर कही ये बात
इसके बाद हिन्दुस्तानी भाऊ ने स्टगल कर रहे एक्टर की मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि, कई टैलेंटेड एक्टर्स पड़े हुए हैं, उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं। उन सभी को मौका मिलना चाहिए। कब तक तुम लोग बॉलीवुड में ये गंदगी मचाओगे, उनको भी चांस दो। इन लोगों को भी आगे बढ़ाओ..ये भी भविष्य हैं अपने देश का। किसी कपड़े के स्टोर के स्टोर पर पहुंचे हिन्दुस्तानी भाऊ से मीडिया ने उर्फी के फैशन स्टाइल को लेकरभी सवाल किए।

'वह पहनो जिसमें आप अच्छे दिखो'
इस पर हिन्दुस्तानी भाई ने कहा कि, हर किसी का अपनी मर्जी है, जो उनको अच्छा लगेगा वह वो पहनेंगे। मेरा ये मानना है कि, यूथ को ये भी बताओ। जो हमारे महाराष्ट्र प्रताप से लेकर छत्रपति शिवाजी से लेकर जो अन्य पेशवा हुए। वह जो लिबास पहनते थे। यूथ को इनके बारे में भी पता होना चाहिए। सिर्फ नीचे उतरने वाला पैंट मत पहनो। ये भी पहनकर कर देखो। जब विकास पाठक से फैशन के महत्व के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, अच्छा दिखने को मांगता है,वह पहनो जिसमें आप अच्छे दिखो। कुछ भी पहनों लेकिन ये फटे-कटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

हिन्दुस्तानी भाऊ की है बड़ी फैन फॉलोइंग
इस साल फरवरी में यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक को मुंबई की धारावी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हिंदुस्तानी भाऊ पर छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए भड़काने का आरोप था। हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी जाने-माने नाम हैं। ये पेशे से एक यूट्यूबर हैं। हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस मराठी और बिग बॉस 13 में भी आ चुके हैं। हिंदुस्तानी भाऊ मूल रूप से एक मराठी परिवार से हैं। हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई में रहते हैं। वह अपनी पत्नी अश्विनी पाठक और बेटा आदित्य के साथ रहते हैं। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है। बिग बॉस 13 में आने के बाद वह लोगों के बीच काफी चर्चा में आएं। यूट्यूब पर ये अपनी एक खास अंदाज को लेकर जाने जाते हैं, वो संजय दत्त की तरह मुंबईयां स्टाइल में बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications