पाक-बांग्लादेश के हिन्दुओं की चाहत अमरनाथ यात्रा करने की

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अमरनाथ यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। पर इसमें पड़ोसी देशों पाकिस्तान या बांग्लादेश के हिन्दू भाग नहीं ले पाते। पाकिस्तान से तो बिल्कुल भी हिन्दू अमरनाथ यात्रा में जा नहीं पाते।

मथुरा और वृंदावन

राजधानी स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के सूत्रों ने बताया कि भारत आने वाले पाकिस्तानी हिन्दू आमतौर पर मथुरा, हरिद्वार, काशी,वृंदावन वगैरह ही जाना चाहते हैं। वे शायद ही अमरनाथ जाते हों। उन्हें जम्मू-कश्मीर का वीजा भी नहीं मिल पाता। इसलिए उनके वहां जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

पाक के हिन्दू

कराची में रहने वाले चंदर कुमार ने एक बार वन इंडिया को बताया था कि पाकिस्तान के हिन्दू समूचे भारत को ही तीर्थ स्थल मानते हैं। इसलिए वे जब भारत आते हैं तो अपने को धन्य मानते हैं। उनके जीवन का सपना होता है कम से कम एक बार भारत आना।

चंदर कुमार हिन्दू हैं और कराची के एक एनजीओ से संबंध रखते हैं। वे कहते हैं कि अगर मौका मिले तो पाकिस्तान के हिन्दू अमरनाथ यात्रा करना चाहेंगे। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वहां के मुमकिन है कि कुछ हिन्दू अमरनाथ की यात्रा करते हों।

जा रहे है कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर, तो हो जाएं सावधान, क्योंकि...

बांग्लादेश के हिन्दू

हालांकि बांग्लादेश उच्चायोग को इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं थी। बांग्लादेश मामलों के जानकार अजित कुमार नंदी ने कहा कि बांग्लादेश के हिन्दू हालांकि शिव के भक्त तो हैं, पर वे अमरनाथ यात्रा पर कम ही जा पाते हैं।

उन्हें भारत का वीजा भी इतने लंबे समय का नहीं मिलता जिसके चलते वे अमरनाथ यात्रा पर जा सके। वे मानते हैं कि अगर भारत का हिस्सा ही होता बांग्लादेश तो वहां के हिन्दू जरूर अमरनाथ जाते।

सरकार करे पहल

हालांकि विदेश मामलों के जानकार कहते हैं कि सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश सरकारों से बात करे ताकि इन देशों के वे हिन्दू जो अमरनाथ करना चाहते हों, वे वहां पर जा सके। अभी तो इन दोनों देशों के हिनदुओं के लिए अमरनाथ यात्रा करना लगभग नामुमकिन ही होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+