Hinduja Group के चेयरमैन SP हिंदुजा का लंदन में निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SP Hinduja passed away: हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा का लंदन में 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

SP Hinduja passed away

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा का बुधवार को 87 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। हिंदुजा परिवार ने एसपी हिंदुजा के निधन पर एक बयान जारी कर निधन की जानकारी दी।

हिंदुजा फैमिली स्पोक्सपर्सन ने बताया कि एसपी हिंदुआ पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। बता दें कि हिंदुजा भाईयों में कुल चार भाई हैं, जिनमें वे एसपी हिंदुजा सबसे बड़े थे। अपने संदेश में कहा गया कि उनके निधन से परिवार शोकाकुल है।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा के निधन के बारे में बताते हुए भारी पीड़ा है। वह फैमिली के मेंटर थे।

एसपी हिंदुजा भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति थे, जिन्होंने अपनी फैमिली के साथ-साथ भारत और यूके दोनों देशों में मजबूत संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यूके स्थित द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2022 के अनुसार हिंदुजा 28.472 बिलियन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

कौन थे एसपी हिंदुजा?

आपको बता दें कित एसपी हिंदुजा का जन्म नवंबर 1935 में अविभाजित भारत के करांची में हुआ था। वह 2022 में वे यूके के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। श्रीचंद परमानंद ने 1914 में हिंदुजा ग्रुप की स्थापना की थी। शुरुआत में यह कमोडिटी ट्रेडिंग बिजनेस में था, जो बाद में कई सेक्टर में फैला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+