'...ये हिंदूवादी बब्बर शेर मेरा पक्का चेला', धीरेंद्र शास्त्री ने किस BJP नेता के लिए बांधे तारीफों के पुल
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन या फिर विरोध में कुछ ना करने की बात कही थी। लेकिन अब उन्होंने एक बीजेपी नेता की जमकर तारीफ की है।
बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री भारत हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। लेकिन राजनीतिक दलों को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से बचते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिल्ली एक भाजपा नेता की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो भी हिंदुओं के लिए काम कर रहा है, वो तारीफ के काबिल है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ग्रेटर नोएडा में कथा चल रही है। कथा सुनने दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से कपिल मिश्रा की जमकर तारीफ की। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज की कथा सुनने के लिए हिंदूवादी बब्बर शेर कपिल मिश्रा आया है। बागेश्वर धाम के बाबा ने कहा कि कपिल मिश्रा का मेरा प्रति काफी लगाव है और ये मेरा पक्का चेला है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो भी हिंदू और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा है वे सब मेरे लिए प्रिय हैं।

ग्रेटर नोएडा में कथा में मंच से पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बीच में कहा, "नफरत नहीं हम प्रेम के आदी हैं और गर्व से कहते हैं हम हिंदुत्ववादी हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, आज की कथा में एक और हिंदूवादी बब्बर शेर कपिल मिश्रा आया है। ये भी हमारे लिए बड़ा प्यारा है हमारा बड़ा पक्का चेला है। बागेश्वर धाम के महंत कपिल मिश्रा की जमकर तारीफ की । उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा हिंदूओं के लिए जो काम कर रहे हैं प्रशंसनीय है।
आज कथा में एक हिंदू शेर आया है जिसका नाम है - कपिल मिश्रा pic.twitter.com/qaCZOYFJrg
— Sandeep Thakur (@thakurbjpdelhi) July 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications