भाजपा के मुसलमान नेताओं की भी होगी घर वापसी
नई दिल्ली। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास करने का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्ही की पार्टी के सांसद उनके मंसूबों पर पानी फेरने पर अमादा हैं। विनय कटियार, योगी आदित्यनाथ साक्षी महाराज सहित कई भाजपा सांसद धर्मांतरण के समर्थन में उतर आये हैं।

वहीं धर्म जागरण मंच के नेता राजेश्वर सिंह ने यहां तक कह दिया है कि वह अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला सहित मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं की भी घर वापसी करवायेंगे। उन्होंने कहा कि वह उन सभी लोगों की घर वापसी करायेंगे जो भटक गये हैं। हालांकि राजेश्वर सिंह के इस बयान पर भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
वहीं विनय कटियान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पूर्व हिंदू थे उन्हें भी घर वापसी करनी चाहिए। विनय कटियार के इस बयान के बाद सिहासी हलकों में जमकर आलोचना हो रही है।
उधर भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी विवादित बयान देते हुए कहा कि जो लोग घर वापसी कर रहे हैं उनका समर्थन करना चाहिए साथ ही हिंदू समाज को उनका स्वागत करना चाहिए। वहीं धर्म परिवर्तन का मुद्दा जिस तरह से गर्माया है उस प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications