तोगड़िया की अजीबो-गरीब सलाह: मर्दानगी बढ़ाओ हिंदुओं और मुस्लिमों जितना पैदा करो बच्चे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया काफी चिंतित हैं और उन्होंने एक विवादास्पद बयान दे दिया है। तोगडि़या ने हिंदुओं ने लताड़ते हुए एक अजीबो-गरीब सलाह दे डाली। उन्होंने हिंदुु समुदाय में बढ़ती 'नपुंसकता' को जिम्मेदार ठहराया और पुरुषों से आह्वान किया कि ''घर जाओ और अपनी मर्दानगी की पूजा करो।'' तोगड़िया चाहते हैं दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले मुसलमानों को मिले सजा

इस मौके पर तोगड़िया ने युवाओं से तंबाकू का सेवन बंद करने को कहा। तोगड़िया ने युवाओं को बताया कि ''तंबाकू से नामर्दी बढ़ती। तोड़गिया एक डॉक्टर है, इसलिए इस मौके खुद तैयार किया हुआ प्रोटीन प्रोडक्ट लाए थे। उसे दिखाते हुए उन्होंने युवाओं से कहा कि वैसे तो इसकी कीमत 600 रुपए है, लेकिन हम आपको 500 रुपए में ये देंगे। इसे अपनी पत्नी को दो और उससे कहो कि आपके खाने में पाउडर को मिला दे। इससे आपका पौरुष बचा रहेंगा और आप लगातार बच्चे पैदा कर सकेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications