Hindenburg Report: माधबी पुरी और पति धवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SEBI की विश्वनीयता पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण
हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने आरोप लगाय है कि SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पास अडानी ग्रुप (Adani Group) की एक कंपनी में हिस्सेदारी है, जो इस घोटाले (Scam) में शामिल हैं। मामले में माधबी बुच के पति धवल बुच (Dhaval Buch) का भी नाम आया है। जिसके बाद ब्लैकस्टोन की तरफ से सफाई दी गई है। वहीं अब सेबी चीफ माधबी और धवन एक बयान सामने आया है।
हिंडनबर्ग रिसर्च के अडानी ग्रुप पर आरोपों के बीच सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच आरोपों के घेरे में हैं। रिपोर्ट में नाम आने बाद अब दोनों ने सफाई दी है। सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने 10 अगस्त 2024 को हिंडनबर्ग द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के संदर्भ में एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों के लिए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बजाय, हिंडनबर्ग ने सेबी की विश्वसनीयता पर हमला है।

ताजा बयान में सेबी चीफ माधबी और उनके पति ने कहा, "हिंडनबर्ग को भारत में विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के बजाय, उन्होंने सेबी की विश्वसनीयता पर हमला करने और सेबी अध्यक्ष के चरित्र हनन का प्रयास करने का विकल्प चुना है।"
उन्होंने आगे कहा, "हिंडनबर्ग रिपोर्ट में उल्लिखित फंड में निवेश 2015 में किया गया था जब वे दोनों सिंगापुर में रहने वाले निजी नागरिक थे और माधाबी सेबी में शामिल होने से लगभग 2 साल पहले, यहां तक कि पूर्णकालिक सदस्य के रूप में भी। इस फंड में निवेश करने का निर्णय इसलिए लिया गया था क्योंकि मुख्य निवेश अधिकारी, अनिल आहूजा, धवल के स्कूल और आईआईटी दिल्ली के बचपन के दोस्त हैं और सिटीबैंक, जेपी मॉर्गन और 3आई ग्रुप पीएलसी के पूर्व कर्मचारी होने के नाते, उनका कई दशकों का मजबूत निवेश करियर है। जैसा कि अनिल आहूजा ने पुष्टि की है। किसी भी समय फंड ने किसी भी अदानी समूह की कंपनी के बांड, इक्विटी या डेरिवेटिव में निवेश नहीं किया...।"
SEBI Chief Madhabi Puri Buch and her husband Dhaval Buch releases a statement in the context of allegations made by Hindenburg on 10th Aug 2024 against them.
— ANI (@ANI) August 11, 2024
"The investment in the fund referred to in the Hindenburg report was made in 2015 when they were both private citizens… pic.twitter.com/g0Ui18JVNT












Click it and Unblock the Notifications