VIDEO: रानू मंडल ने ऐसा क्या कहा, हिमेश रेशमिया की आंखों से छलक पड़े आंसू

नई दिल्ली। 'इक प्यार का नगमा है' गाकर सोशल मीडिया पर छा जाने वाली रानू मंडल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। उन्हें न केवल सोशल मीडिया पर उनके एक वायरल गाने की वजह से नई पहचान मिली है। इस बीच उनका बॉलीवुड सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' भी रिलीज हो चुका है। इस गाने में सिंगर-कंपोजर-एक्टर हिमेश रेशमिया के साथ रानू मंडल ने भी आवाज दी है। बुधवार को 'तेरी मेरी कहानी' गाने की लॉन्चिंग का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हिमेश रेशमिया अचानक भावुक हो गए।

'तेरी मेरी कहानी' सॉन्ग की लॉन्चिंग पर भावुक हुए हिमेश

'तेरी मेरी कहानी' सॉन्ग की लॉन्चिंग पर भावुक हुए हिमेश

पूरा मामला उस समय सामने आया जब रानू मंडल का पहला बॉलीवुड सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी' बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। उनका ये गाना हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का है। ये गाना रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गया है। यही नहीं इस गाने की रिलीज को लेकर आयोजित खास कार्यक्रम में हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने खुलकर अपनी बातें सबके सामने रखीं। इसी दौरान रानू मंडल ने फिल्म में पहली बार गाने का ऑफर मिलने पर हिमेश को बधाई दी, जिस पर हिमेश की आंखें छलक आईं।

रानू मंडल की कही एक बात पर हिमेश हुए भावुक

रानू मंडल की कही एक बात पर हिमेश हुए भावुक

हिमेश रेशमिया की ओर इशारा करते हुए रानू मंडल ने कहा, 'इन्होंने अगर मुझे मौका नहीं दिया होता, तो मैं कभी नहीं गा सकती थी।' इसी पर हिमेश ने कहा, 'अगर हम किसी टैलेंट को आगे लेकर जाते हैं तो हमें लगता है कि हमने कुछ नहीं किया है। सब कुछ ऊपर वाला करता है, हम तो केवल कठपुतलियां हैं। हमारी तरफ से जो कुछ हो सका हमने किया, अब आपकी बारी है कि आप रानू मंडल को आगे लेकर जाएं।' हिमेश रेशमिया ने आगे कहा, 'जहां टैलेंट दिखे उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि हमें भी किसी न किसी ने सपोर्ट किया था, तब हम आगे आए हैं।'

पत्नी सोनिया ने पोछे हिमेश के आंसू

इसी दौरान हिमेश रेशमिया के भावुक होने पर उनकी पत्नी सोनिया कपूर ने अपने हाथों से हिमेश के आंसू पोछे। हिमेश की आंखों में आंसू की तस्वीरें सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने हिमेश के भावुक होने की तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने इस जेस्चर की जमकर तारीफ की है। इसी दौरान सिंगर-कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को लेकर हाल ही में 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर के नजरिए को लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया है।

रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर की टिप्पणी पर हिमेश ने दिया जवाब

रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर की टिप्पणी पर हिमेश ने दिया जवाब

हिमेश रेशमिया ने कहा, 'इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल लता मंगेशकर से प्रभावित जरूर हैं, लेकिन उन्होंने लीजेंड सिंगर की "सीधी नकल" नहीं की है। एक महान गायक से प्रेरित होना और उस व्यक्ति के काम की नकल करने के बीच में एक अंतर है। आज के दौर में अरिजीत सिंह एक अच्छे गायक हैं और अगर कोई उनके जैसा ही गाना शुरू करता है, तो ये उस तरह से लोकप्रिय नहीं होता है। आखिरकार, एक प्रेरणा बेहद जरूरी है।'

'सब कुछ ऊपर वाला करता है, हम तो केवल कठपुतलियां हैं'

'सब कुछ ऊपर वाला करता है, हम तो केवल कठपुतलियां हैं'

बता दें कि म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने फिल्म के लिए तीन गाने गाए हैं। हाल ही में अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा था कि एक बहुत अच्छे परिवार से आती हैं, वो फुटपाथ पर पैदा नहीं हुई थी लेकिन ये उनकी किस्मत थी, जो उन्हें यहां ले आई, वो जब केवल 6 महीने की थी, तभी उन्हें माता-पिता से अलग कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+